एक ही दिन दो हाथियों की मौत, उठ रहे सवाल

जलपाईगुड़ी. एक ही दिन में जलपाईगुड़ी तथा अलीपुरद्वार में दो हाथियों की मौत से सनसनी फैल गई है. डुवार्स से एक मादा हाथी का शव बरामद किया गया है, जबकि मोराघाट जंगल से एक शावक हाथी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है. इस बीच, हाथियों की गिनती का काम कल ही संपन्न हुआ है. वनकर्मियों […]

जलपाईगुड़ी. एक ही दिन में जलपाईगुड़ी तथा अलीपुरद्वार में दो हाथियों की मौत से सनसनी फैल गई है. डुवार्स से एक मादा हाथी का शव बरामद किया गया है, जबकि मोराघाट जंगल से एक शावक हाथी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है. इस बीच, हाथियों की गिनती का काम कल ही संपन्न हुआ है. वनकर्मियों की नजर इन हाथियों के शव पर क्यों नहीं पड़ी, इसको लेकर सभी में आश्चर्य है.

शुक्रवार सुबह वनकर्मी जब रूटीन चेकिंग के लिए मोराघाट जंगल गये थे, वहां एक हाथी के शव पर उनकी नजर पड़ी. इस हाथी के शव को मोराघाट जंगल के एसएनजी 11 नंबर कंपार्टमेंट से बरामद किया गया है.

इस बात की पुष्टि वाइल्ड लाइफ वार्डन सीमा चौधरी ने की है. उल्लेखीय है कि 27 एवं 28 मार्च से ही यहां के जंगलों में हाथियों की गिनती का काम खत्म हुआ है. इसमें वनकर्मियों के साथ ही कई स्वयंसेवी संगठनों के लोग भी शामिल थे. उसके बाद भी किसी की नजर इन हाथियों के शव पर नहीं पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >