बच्चों को दी गयी बीएसएफ के कार्यों की जानकारी
सिलीगुड़ी: सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान किस तरह से काम करते हैं और देश की सुरक्षा को आंच नहीं आने देते,इसकी जानकारी बच्चों को दी गयी. इसके लिए शुक्रवार को गोमिरापाड़ा हाइ स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.इस मौके पर स्कूल के कक्षा 6 से दस तक के […]
सिलीगुड़ी: सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान किस तरह से काम करते हैं और देश की सुरक्षा को आंच नहीं आने देते,इसकी जानकारी बच्चों को दी गयी. इसके लिए शुक्रवार को गोमिरापाड़ा हाइ स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.इस मौके पर स्कूल के कक्षा 6 से दस तक के बच्चों को बीएसएफ के कार्यों की जानकारी दी.
डिप्टी कमांडेंट प्रिय रंजन ने वीडियो आदि के जरिए बच्चों को इसकी जानकारी दी.इस दौरान उन्होंने यह बताया कि सीमा पर किस तरह से बीएसएफ के जवान दिन रात चौकन्ना होकर पहरेदारी करते हैं.
इस मौके पर बांग्लादेश सीमा पर त्रिपुरा के घने जंगल,पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान के रेगिस्तान,पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच जवानों की ड्यूटी की जानकारी दी गयी.उसके बाद श्री कुमार ने बच्चों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए.इस मौके पर 102 बटालियन के जवान,अधिकारी और स्कूल के प्राधानाचार्य और शिक्षक भी उपस्थित थे.