नगरपालिका के सामने विरोध प्रदर्शन

दार्जिलिंग. दार्जिलिंग नगरपालिका क्षेत्र में नागरिकों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है. इसके विरोध में आज जन आंदोलन पार्टी (जाप) के दार्जिलिंग टाउन कमेटी ने नगरपालिका कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में जाप टाउन कमेटी के महासचिव पी छिरिंग भुटिया, विनोद गुरूंग सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित […]

दार्जिलिंग. दार्जिलिंग नगरपालिका क्षेत्र में नागरिकों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है. इसके विरोध में आज जन आंदोलन पार्टी (जाप) के दार्जिलिंग टाउन कमेटी ने नगरपालिका कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में जाप टाउन कमेटी के महासचिव पी छिरिंग भुटिया, विनोद गुरूंग सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे.

विरोध प्रदर्शन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुये महासचिव श्री भुटिया ने कहा कि दार्जिलिंग नगरपालिका जो पानी देती है, वह पर्याप्त नहीं है.

उन्होंने कहा कि बालासन जल परियोजना से पानी देने की बात थी, लेकिन इस परियोजना का अभी तक कुछ पता नहीं है. आखिर यह परियोजना कब तक पूरी की जायेगी. उन्होंने कहा कि कल शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. सोमवार को पार्टी प्रमुख डा हर्क बहादुर छेत्री भी आयेंगे और उसी दिन दार्जिलिंग नगरपालिका के प्रशासक को एक ज्ञापन सौंपा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >