घटना महानगर के पार्क स्ट्रीट इलाके की है. इस घटना के बाद उसने पार्क स्ट्रीट थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इसके बाद गुप्त जानकारी के आधार पर शातिर राजीव सरकार को रविवार शाम पार्क स्ट्रीट इलाके से गिरफ्तार किया गया. अदालत में पेश करने पर उसे एक अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया है.
शिकायत में रंजीत ने पुलिस को बताया कि राजीव ने पार्क स्ट्रीट के पार्क प्लाजा स्थित एक इंजीनियरिंग कंपनी में उसे नौकरी दिलाने के नाम पर उससे किस्तों में एक लाख 30 हजार रुपये ले लिये. पूरे रुपये देने के बाद उसका इंटरव्यू भी हुआ, जिसे पास करने के बाद उसे उस कंपनी का एक नियुक्ति पत्र भी राजीव ने दिया. वह लेटर लेकर जब उस कंपनी में नौकरी ज्वाइन करने के लिए गया, तो लेटर के नकली होने का खुलासा हुआ. इसके बाद उसने 15 फरवरी को इसकी शिकायत पार्क स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद शातिर आरोपी पकड़ा गया. उससे पुलिस हिरासत में पूछताछ हो रही है.
