सात दिनों‍ में खुलेगी बंद शालीमार पेंट्स

हावड़ा. तीन साल से बंद शालीमार पेंट्स सात दिनों के अंदर खुलने जा रही है. हालांकि पूरी तरह काम शुरू होने में एक महीने का समय लगेगा. सोमवार को श्रम मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में हुई त्रिपक्षीय बैठक में शालीमार पेंट्स खोलने का फैसला लिया गया. इस बैठक में प्रबंधन के अलावा वार्ड 45 […]

हावड़ा. तीन साल से बंद शालीमार पेंट्स सात दिनों के अंदर खुलने जा रही है. हालांकि पूरी तरह काम शुरू होने में एक महीने का समय लगेगा. सोमवार को श्रम मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में हुई त्रिपक्षीय बैठक में शालीमार पेंट्स खोलने का फैसला लिया गया. इस बैठक में प्रबंधन के अलावा वार्ड 45 के तृणमूल नेता मसूद आलम खान भी शामिल थे. बैठक के बाद खुद श्रम मंत्री ने मेयर डॉक्टर रथीन चक्रवर्ती को एनओसी देने को कहा है, ताकि कारखाना खोलने में विलंब नहीं हो.
मालूम रहे कि 12 मार्च 2014 की देर रात शालीमार पेंट्स में आग लगी थी. आग इतनी विकराल थी कि कारखाने का अधिकतर हिस्सा जल कर राख हो गया था. इसके बाद प्रबंधन ने कारखाने को बंद करने का फैसला किया. उस समय शालीमार पेंट्स में 250 ठेका श्रमिक व 138 स्थायी कर्मचारी थी. प्रबंधन के इस फैसले से सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो गये. यह पेंट्स वार्ड नंबर 45 के तहत आता था. इसके बाद स्थानीय पार्षद व एमएमआइसी नासरीन खातून व तृणमूल नेता मसूद आलम खान ने कारखाना खोलने को लेकर संबंधित विभाग से संपर्क साधा, लेकिन यह इतना आसान नहीं था. कारखाना पूरी तरह जल जाने के कारण इसे फिर से चालू करना प्रबंधन के लिए एक चुनौती थी. लंबे समय से कोशिश करने के बाद आखिरकार शालीमार पेंट्स खोलने पर सहमति बन गयी. यह खबर मिलते ही श्रमिकों ने कारखाने के गेट के सामने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर बधाई दी.
निश्चित रूप से यह एक चुनौती थी. सोमवार को श्रम मंत्री के हस्तक्षेप से यह साकार हुआ. बैठक में मुंबई से प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे थे. प्रबंधन के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि सात दिनों के अंदर कारखाना खोल दिया जायेगा. पहले 25 कर्मचारियों को लेकर काम की शुरुआत होगी. मंगलवार वह खुद प्रबंधन के अधिकारियों को लेकर मेयर से मुलाकात करेंगे आैर एनओसी सर्टिफिकेट निगम की ओर से जारी करवायेंगे.
मसूद आलम खान, तृणमूल नेता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >