उत्तर बंगाल पहुंचते ही सीएम ने शुरू किया बैठकों का दौर, मिरिक को महकमा घोषित करेंगी

कोलकाता/जलपाईगुड़ी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को पांच दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर जलपाईगुड़ी पहुंचीं और वहां पहुंचने के साथ ही उन्होंने बैठकों का दौर शुरू कर दिया. इस दौरे के दौरान वह बुधवार को दार्जिलिंग व कालिम्पोंग का दौरा करेंगी और वहां मिरिक को महकमा बनाने की घोषणा करेंगी. सोमवार की शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी […]

कोलकाता/जलपाईगुड़ी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को पांच दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर जलपाईगुड़ी पहुंचीं और वहां पहुंचने के साथ ही उन्होंने बैठकों का दौर शुरू कर दिया. इस दौरे के दौरान वह बुधवार को दार्जिलिंग व कालिम्पोंग का दौरा करेंगी और वहां मिरिक को महकमा बनाने की घोषणा करेंगी.
सोमवार की शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदिवासी एडवाइजरी काउंसिल के साथ बैठक की. इस बैठक में आदिवासी सांसद व विधायक के अलावा उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी के सांसदों ने भी बैठक में हिस्सा लिया. गत वर्ष के जून महीने के बाद काउंसिल की दूसरी बैठक हुई है.

मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री जलपाईगुड़ी सरोजेंद्र देव रायकत कलाकेंद्र में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. इसके अलावा स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास करेंगी. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर बागडोगरा एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते ही जलपाईगुड़ी पहुंचीं. इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों किनारे पार्टी समर्थकों व लोगों का हुजूम उमड़ा था. साथ ही सड़क के आसपास का इलाका भी मुख्यमंत्री के बैनर व पोस्टर से पटा था. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदिवासी उराव जनजाति की भाषा कुरूख को सरकारी स्वीकृति देने की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं. इसके लिए एक सरकारी कमेटी का भी गठन किया गया है, जिन्हें भाषा संबंधित तथ्य व अन्य जानकारी देने के लिए कुरूख भाषा से जुड़े पांच संगठन एकत्रित होकर कुरूख लिटरेरी को ऑर्डिनेशन समन्वय कमेटी बनायी है.

उत्तर बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नवगठित कमेटी की ओर से फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस दौरान संगठन के अध्यक्ष तेज कुमार टोप्पो, सचिव बबलू लाकड़ा, संयोजक विमल टोप्पो समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. अध्यक्ष तेज कुमार टोप्पो ने कहा कि अब कुरूख भाषा से जुड़े सभी लोग एक साथ मिलकर काम करेंगे. भाषा स्वीकृति के लिए गठित सरकारी कमेटी को पूरा सहयोग दिया जायेगा. नवगठित कमेटी को लेकर आगामी 23 अप्रैल को एक बैठक बुलायी गयी है.

जलपाईगुड़ी में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर बंगाल के दौरे के बाद वह दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों के दौरे पर जायेंगी. अगले सप्ताह व झाड़ग्राम, पुरूलिया व बांकुड़ा जिले के दौरे पर जायेंगी और इस दौरे पर वह झाड़ग्राम को नया जिला बनाने की भी घोषणा करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >