बानरहाट में भाजपा और श्रमिक संगठन की बैठक

जलपाईगुड़ी. गुरुवार को बानरहाट मारवाड़ी धर्मशाला में भाजपा की बानरहाट ब्लॉक कमिटी और डुआर्स स्तर की भारतीय टी वर्कर्स यूनियन की विशेष बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बानरहाट ब्लॉक कमिटी के अध्यक्ष उमेश यादव एवं श्रमिक संगठन के चेयरमैन जॉन बारला ने की. बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान श्री बारला ने बताया कि […]

जलपाईगुड़ी. गुरुवार को बानरहाट मारवाड़ी धर्मशाला में भाजपा की बानरहाट ब्लॉक कमिटी और डुआर्स स्तर की भारतीय टी वर्कर्स यूनियन की विशेष बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बानरहाट ब्लॉक कमिटी के अध्यक्ष उमेश यादव एवं श्रमिक संगठन के चेयरमैन जॉन बारला ने की. बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान श्री बारला ने बताया कि डुवार्स इलाके में जितने भी चाय बागान हैं, सभी में भाजपा का समर्थन बढ़ रहा है. आज 120 चाय बागानों में हमारे श्रमिक संगठन का गठन हो चुका है.

इस बार के ग्राम पंचायत चुनाव में डुवार्स इलाके में हम लोग भारी संख्या में विजय प्राप्त करेंगे. बैठक के दौरान बूथ स्तर पर कमिटी को मजबूत करने और आम जनता को जोड़ने पर भी चर्चा की गयी. श्री बारला ने कहा, आज बंद चाय बागानों के कारण चाय बागानों में भुखमरी एवं पलायन जारी है और राज्य सरकार डुआर्स को स्विट्जरलैंड बनाने का सपना दिखाकर गरीबों का शोषण कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >