सिलीगुड़ी. कोलकाता के एक कवि श्री दत्त के विरुद्ध सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत प्रधाननगर थाना में एफआइआर दायर हुआ है. यह एफआइआर सिलीगुड़ी के एक युवक अर्णव सरकार ने मंगलवार को दायर कराया. अर्णव के अनुसार कुछ रोज पहले कवि श्री दत्त ने फेसबुक पर एक कविता के जरिये भगवान शिव और उनके त्रिशूल पर गलत टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाया है और हिंदुत्व को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है.
अर्णव का कहना है कि उन्होंने फेसबुक से उक्त कविता को हटाने और करोड़ों हिंदुओं की भावनओं को चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगने की गुजारिश भी की. लेकिन कवि ने ऐसे नहीं किया. मजबूर होकर उन्हें थाना में मामला दायर कराना पड़ा. प्रधाननगर थाने ने मामले को सिलीगुड़ी साइबर थाना में स्थानांतरित कर दिया है.
