नगरपालिका चुनाव में गोजमुमो की ही होगी जीत : प्रधान

दार्जिलिंग: पहाड की चार नगरपालिकाओं के चुनाव में गोजमुमो जिसे भी उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारेगा, उसकी जीत तय है. यह दावा पार्टी के दार्जिलिंग सदर महकमा समिति अध्यक्ष डीके प्रधान ने किया. स्थानीय पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि दार्जिलिंग नगरपालिका के सभी 32 वार्डों में […]

दार्जिलिंग: पहाड की चार नगरपालिकाओं के चुनाव में गोजमुमो जिसे भी उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारेगा, उसकी जीत तय है. यह दावा पार्टी के दार्जिलिंग सदर महकमा समिति अध्यक्ष डीके प्रधान ने किया. स्थानीय पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि दार्जिलिंग नगरपालिका के सभी 32 वार्डों में मोरचा ने प्रचार-प्रसार का काम शुरू कर दिया है. इस महीने के अंत तक प्रचार का काम खत्म होगा.

उन्होंने कहा कि पहाड़ की जनता तृणमूल कांग्रेस को कतई स्वीकार नहीं करेगी. तृणमूल ने गोरखा समुदाय को जाति और धर्म के नाम पर विभाजित करने का काम किया है. इसे पहाड़ की जनता बरदाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि ममता दीदी का पहाड़ प्रेम बस दिखावा है. यदि वह पहाड़ और पहाड़ की जनता को प्यार करतीं, तो गोरखाओं की मांग गोरखालैंड क्यों नहीं बनवा देतीं? वह गोरखालैंड का विरोध क्यों करती हैं?

उन्होंने कहा कि गोरखा समुदाय से कई आइएएस, आइपीएस अधिकारी हैं, लेकिन कालिम्पोंग जिला गठित करने के बाद गोरख समुदाय के अफसरों को जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक जैसे पद नहीं दिये गये. इससे साफ जाहिर होता है कि तृणमूल की सोच गोरखाओं के प्रति नकारात्मक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >