उसका इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. दूसरा हादसा चांचल थाने के जामगाछी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुटभुटी और ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर होने से हुआ. इस घटना में जलालुद्दीन शेख (55) नामक एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गयी. वह भुटभुटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे. दूसरी तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने बेकाबू होकर भुटभुटी को टक्कर मार दी. हादसे के बाद दोनों गाड़ियों के चालक मौके पर से भाग गये.
दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
मालदा. दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मृत्यु हो गयी. वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है.पहला हादसा सोमवार को होली की रात रंग खेलकर घर लौटते समय ओल्ड मालदा थाने के मंगलबाड़ी इलाके में हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 से होकर दो दोस्त सलाम शेख (26) और तौफीक शेख(25) घर लौट रहे थे. […]

मालदा. दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मृत्यु हो गयी. वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है.पहला हादसा सोमवार को होली की रात रंग खेलकर घर लौटते समय ओल्ड मालदा थाने के मंगलबाड़ी इलाके में हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 से होकर दो दोस्त सलाम शेख (26) और तौफीक शेख(25) घर लौट रहे थे. तभी एक माल लदा ट्रक उन्हें धक्का मारकर भाग गया. सलाम शेख की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. तौफीक शेख की स्थिति चिंताजनक है.