सिलिंडर की अर्थी निकाल किया प्रदर्शन

रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी केंद्र सरकार से तत्काल दाम कम करने की मांग सिलीगुड़ी : रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ सिलीगुड़ी में कांग्रेस का आंदोलन जारी है. बुधवार को कांग्रेस के छात्र संगठन, छात्र परिषद की रैली के बाद बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस ने भी इस […]

रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी
केंद्र सरकार से तत्काल दाम कम करने की मांग
सिलीगुड़ी : रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ सिलीगुड़ी में कांग्रेस का आंदोलन जारी है. बुधवार को कांग्रेस के छात्र संगठन, छात्र परिषद की रैली के बाद बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया. यूथ कांग्रेस ने रसोई गैस के सिलिंडर की अर्थी निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया.
सिलीगुड़ी शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार हिलकार्ट रोड से यूथ कांग्रेस द्वारा एलपीजी सिलिंडर की शव यात्रा निकाली गई. इसके लिए बकायदा अर्थी बनाया गया था और उस पर सिलिंडर को शव की तरह रखकर उसे फूल-माला आदि से सजाया भी गया था. कांग्रेस समर्थक इस शवयात्रा को कंधा देकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इस आंदोलन की अगुवायी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत सिंहल ने की. श्री सिंहल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए इस मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार आम लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता में आयी थी.
अब आम लोगों को सरकार की नयी नीतियों से परेशान होना पड़ रहा है. रसोई गैस की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. देखते-देखते रसोई गैस की कीमत करीब आठ सौ रुपये के आसपास पहुंच गया है. इसी के विरोध में आज यह रैली निकाली गई और केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस रैली में कांग्रेस नेता शहनवाह हुसैन, अनिरूद्ध चौहान आदि भी शामिल थे.इस दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >