नकली नोट मामले में मामा-भांजा गिरफ्तार

हावड़ा: नकली नोट की डिजाइन बनाने के आरोप में कोलकाता व हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने मामा व भांजे को गिरफ्तार किया है. मामा का नाम शेख मसूद रहमान है, जबकि भांजा 12वीं कक्षा का छात्र बताया गया है. दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इनके पास से कंप्यूटर, प्रिंटर सहित […]

हावड़ा: नकली नोट की डिजाइन बनाने के आरोप में कोलकाता व हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने मामा व भांजे को गिरफ्तार किया है. मामा का नाम शेख मसूद रहमान है, जबकि भांजा 12वीं कक्षा का छात्र बताया गया है.

दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इनके पास से कंप्यूटर, प्रिंटर सहित कई सामान जब्त किये गये हैं. घटना बागनान थाना अंतर्गत पश्चिम बाइनान इलाके की है.

मालूम रहे कि पिछले दिनों कोलकाता के फैंसी मार्केट के पास से नकली नोट के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया था. इनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस को इन दोनों के बारे में जानकारी मिली. शेख मसूद की पत्नी साइमा बेगम ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस घर पहुंची. घर की तलाशी लेने के बाद साइबर कैफे में भी छापामारी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >