चलती ट्रेन से गिरकर किशोर घायल

जलपाईगुड़ी. बुआ की शादी में जाते समय चलती ट्रेन से गिरकर पांचवीं कक्षा का एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया. उसकी चिकित्सा सिलीगुड़ी अस्पताल में चल रही है. शनिवार को यह दुर्घटना चेंगराबांधा-सिलीगुड़ी रेल लाइन पर मौलानी तथा दोमुहानी स्टेशन के बीच घटी. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छात्र का नाम आकाश चौहान […]

जलपाईगुड़ी. बुआ की शादी में जाते समय चलती ट्रेन से गिरकर पांचवीं कक्षा का एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया. उसकी चिकित्सा सिलीगुड़ी अस्पताल में चल रही है. शनिवार को यह दुर्घटना चेंगराबांधा-सिलीगुड़ी रेल लाइन पर मौलानी तथा दोमुहानी स्टेशन के बीच घटी. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छात्र का नाम आकाश चौहान (10) है. वह मूलरूप से सिलीगुड़ी के डाबग्राम का रहने वाला है. पिता राजू चौहान तथा मां रिया चौहान से दूर वह माथाभांगा के खगराहाट में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करता है. वह खगराहाट हरिश्चन्द्र स्कूल का छात्र है. वह आज अपनी नानी पुष्पा दास के साथ सिलीगुड़ी आ रहा था.

यही वह अपनी बुआ के शादी समारोह में शामिल होता. आकाश और उसकी नानी पुष्पा दास माथाभांगा से सिलीगुड़ी की ओर जा रही डीएमयू ट्रेन पर बैठे. रास्ते में आकाश ट्रेन के दरवाजे पर पहुंच कर ताक-झांक करने लगा. इसी क्रम में वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. हालांकि दरवाजे पर खड़े अन्य यात्रियों ने उसको पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. आकाश की नानी पुष्पा दास ने कहा कि वह बार-बार आकाश को ट्रेन के दरवाजे पर जाने से रोक रही थी. उसके बाद भी वह नहीं माना. अचानक उसके ट्रेन से गिर जाने की खबर उन्हें मिली.

स्थानीय लोगों ने उसे पहले बॉलबाड़ी अस्पताल में भरती कराया. बाद में उसे सिलीगुड़ी अस्पताल भेज दिया गया. इस दौरान ट्रेन लाटागुड़ी स्टेशन पर रूकी. लाटागुड़ी से पुष्पा दास सिलीगुड़ी अस्पताल पहुंची है. उनका कहना है कि आकाश ठीक है और उसकी चिकित्सा चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >