सियासत: अब गोपाल साहा ने दिखायी ताकत, तृणमूल वार्ड नंबर तीन में जारी है घमसान

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के वर्षों पुराने अस्थायी बाजार ‘गुरूंगबस्ती बाजार’ मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के वार्ड नंबर तीन कमेटी में घमासान जारी है. राज्य के पर्यटन मंत्री सह तणमूल कांग्रेस के दार्जिलिंग जिला समतल इकाई के अध्यक्ष गौतम देव के भी इस मामले में कूदने का कोइ असर नहीं हुआ है. पार्टी के अंदर गुटबाजी […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के वर्षों पुराने अस्थायी बाजार ‘गुरूंगबस्ती बाजार’ मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के वार्ड नंबर तीन कमेटी में घमासान जारी है. राज्य के पर्यटन मंत्री सह तणमूल कांग्रेस के दार्जिलिंग जिला समतल इकाई के अध्यक्ष गौतम देव के भी इस मामले में कूदने का कोइ असर नहीं हुआ है. पार्टी के अंदर गुटबाजी जस की तस बनी हुयी है.वर्तमान वार्ड अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव और गोपाल साहा एक दूसरे के आमने सामने हैं.

यहां उल्लेखनीय है पार्टी के अंदर वार्ड कमेटी में विवार बढ़ते देख गौतम देव सोमवार को गुरूंग बस्ती के दौरे पर गये थे. उन्होंने सभी से बेवजह इस मामले को तूल नहीं देने के लिए कहा था.उन्होंने कहा थ कि बाजार हटे या नहीं,इसको लेकर तृणमूल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आपस में न लड़ने की कोइ जरूरत नहीं है. वह तीन नंबर वार्ड के श्री श्री महामाया काली मंदिर के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन का मुआयना करने भी गये और बाजार बनाने के लिए जिस जमीन पर बोर्ड लगा दिया गया था,उसे खोलकर हटवा दिया था.

गुरूंगबस्ती बाजार हटाने और इसे सरकारी जमीन पर स्थानांतरित करने के मुद्दे पर उन्होंने तृणमूल नेता संजय पाठक, वार्ड कमेटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव व कार्यकारी अध्यक्ष संतोष साहा से विस्तृत जानकारी ली थी. श्री देव ने कहा था कि इस जमीन पर स्थायी बाजार बनाने को लेकर आजतक सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है. उन्होंने तृणमूल के नेताओं को आपस में एक बैठक कर बाजार बनाने के लिए एक प्रस्ताव बनाने के लिए कहा था. मंत्री दौरा कर तो चले गये लेकिन एक दिन बाद ही गुरूंग बस्ती की स्थिति जस की तस बन गयी. बाजार को लेकर श्याम सुंदर यादव ने जिस गोपाल साहा पर निशाना साधा था और मंत्री से उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी,आज उसी गोपाल साहा ने अपनी ताकत दिखायी है. गोपाल साहा ने नये सिरे से बाजार कमेटी का गठन किया और गुरूंग बस्ती अस्थायी बाजार समिति के स्वयं अध्यक्ष बन गये हैं. श्री साहा ने मंगलवार को यहां के सैकडों खुदरा कारोबारियों,मछली और सब्जी विक्रेता,मांस विक्रता आदि को लेकर एक बैठक की. इसके बाद मनसा मंदिर इलाके में सभी के लिए एक शानदार दावत का भी आयोजन किया गया.गोपाल साहा ने श्याम सुंदर यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बाजार कमेटी का गठन तो आज हुआ है,ऐसे में भला श्याम सुंदर यादव किस दम पर बाजार कमेटी का अध्यक्ष होने के दावा कर रहे थे. दरअसल यहां पहले कभी भी किसी कमेटी का गठन नहीं हुआ है. पिछले 40 साल से यह बाजार है और अब सभी दुकानदारों ने मिलकर बाजार कमेटी का गठन किया है.

वह दुकानदारों और व्यवसायियों को स्थायी रूप से दुकान लगाने के लिए लगातार आंदोलन करते रहेंगे.श्री साहा ने कहा कि कुल 23सदस्यों की कमेटी बनायी गयी है.दूसरी ओर श्याम सुंदर सिंह ने एक बार फिर से स्वयं को गुरूंग बस्ती बाजार समिति का अध्यक्ष बताया है. उन्होंने कहा कि यह बाजार तीन नंबर वार्ड में है और बाजार को तीन नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस कमेटी में रखा गया है. वार्ड में पार्टी के अध्यक्ष वही हैं,इसलिए बाजार कमेटी का अध्यक्ष भी वही माने जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >