सुबह 7.40 में भाजपा समर्थक डालिमगांव रेलवे स्टेशन पहुंच गये और डेमू ट्रेन को रोक दिया. करीब एक घंटे तक ट्रेन को रोककर यहलोग विरोध प्रदर्शन करते रहे.यहां उल्लेखनीय है 17 फरवरी को पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की ओर से यहां अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया गया था. आरपीएफ तथा जीआरपी की निगरानी में करीब दो दर्जन दुकानों और घर को तोड़कर हटा दिया गया था. इसी दौरान भाजपा कार्यालय को भी तोड़ दिया गया. तभी से भाजपा का पारा चढ़ा हुआ है.प्राप्त जानकारी के अनुसार कल पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के जीएम इस स्टेशन का दौरा करने आ रहे हैं.
इसी को ध्यान में रखकर स्टेशन तथा इसके आसपास के इलाकों में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे को हटा दिया गया है.भाजपा नेता अमित साहा ने कहा है कि वहलोग विकास के विरोधी नहीं हैं. विकास के लिए यदि भाजपा कार्यालय को तोड़ा गया है तो इसको लेकर उन्हें कोइ दुख नहीं है. दुख इस बात है कि सिर्फ भाजपा के कार्यालय को तोड़ा गया. अन्य पार्टियों के कार्यालय अभी भी बने हुए हैं. इससे जाहिर है रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने भेदभाव की नीति अपनायी है.इससे पहले ही अन्य पार्टियों का कार्याल भी तोड़ने के लिए रेलवे को ज्ञापन दिया गया था,लेकिन कोइ कार्यवाही नहीं हुयी. इसी के कारण आज रेल रोक कर विरोध प्रदर्शन किया गया है.
