दोहरे हत्याकांड में छह अभियुक्तों को मिली उम्रकैद

हुगली. चंदननगर कोर्ट के अतिरिक्त जिला जज बीके वैरा ने शुक्रवार को 10 साल पहले सिंगूर में हुए दोहरे हत्याकांड के छह आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनायी है. 10 साल से कोर्ट में मामला विचारधीन था. सरकारी वकील सुशांत सिंह गुप्ता ने बताया कि जिनको सजा हुई है, उनके नाम प्रणब बर, गोविंद साह, […]

हुगली. चंदननगर कोर्ट के अतिरिक्त जिला जज बीके वैरा ने शुक्रवार को 10 साल पहले सिंगूर में हुए दोहरे हत्याकांड के छह आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनायी है. 10 साल से कोर्ट में मामला विचारधीन था. सरकारी वकील सुशांत सिंह गुप्ता ने बताया कि जिनको सजा हुई है, उनके नाम प्रणब बर, गोविंद साह, सुखलाल सैन, देवाशीष विश्वास, तापस कर्मकार और सुप्रिय मल्लिक हैं. वहीं एक आरोपी सरकारी गवाह बन गया, जिसे रिहा कर दिया गया.
लूटपाट का विरोध करने पर की थी हत्या : दुर्गापुर निवासी ज्योति प्रकाश विश्वास हरिपाल में स्थित हिमाद्री केमिकल्स फैक्टरी में इंजीनियर थे. वह रोज की तरह पांच फरवरी 2007 को काम खत्म कर अपनी कार से चालक कंचन दास के साथ घर के लिए निकले. कार जैसे ही दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पहुंची, तभी एक गाड़ी उनकी कार का पीछा करने लगी. उसमें सवार अपराधियों ने बर्दवान पल्ला रोड पर इंजीनियर की कार रोक दी. कार के रुकते ही आरोपी लूटपाट करने लगे. ज्योति प्रकाश विश्वास ने लूटपाट का विरोध किया, तो आरोपियों ने एक गमछा से गला दबा कर दोनों की हत्या कर दी. इसके बाद इंजीनियर की कार व अन्य सामान लूट के फरार हो गये. छह फरवरी 2007 को सुबह सिंगूर थाना और दादपुर थाना के बॉर्डर पर सड़क किनारे दोनों के शव बरामद हुए.

शवों की शिनाख्त के बाद परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया. इसके बाद सीआइडी को जांच का जिम्मा सौंपा गया. सीआइडी ने जांच के दौरान सबसे पहले प्रशांत अधिकारी को गिरफ्तार किया, जो आरोपियों की गाड़ी चला रहा था. उसने पूछताछ में सभी के नाम उगल दिये. सीआइडी ने प्रशांत को सरकारी गवाह बना लिया. इसलिए उसे रिहा कर दिया गया. अन्य छह आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों को सजा दिलाने के लिए उन्होंने बहुत परेशानियों का सामान किया है, लेकिन शुक्रवार को सजा होने के बाद उन्हें राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >