केंद्रीय मंत्री अहलुवालिया पहुंचे पद्मश्री करीमुल के घर

करीमुल ने की इलाके में अस्पताल खोलने की मांग जलपाईगुड़ी : केंद्रीय मंत्री तथा दार्जिलिंग के सांसद सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया रविवार की सुबह पद्मश्री से सम्मानित करीमुल हक के घर पहुंचे. वह करीमुल के मानव सेवा के काम के लिए उन्हें सम्मानित करने पहुंचे थे. मंत्री के आने की खबर फैलने के चलते सुबह से […]

करीमुल ने की इलाके में अस्पताल खोलने की मांग
जलपाईगुड़ी : केंद्रीय मंत्री तथा दार्जिलिंग के सांसद सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया रविवार की सुबह पद्मश्री से सम्मानित करीमुल हक के घर पहुंचे. वह करीमुल के मानव सेवा के काम के लिए उन्हें सम्मानित करने पहुंचे थे. मंत्री के आने की खबर फैलने के चलते सुबह से ही उनके घर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ी हुई थी. केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पहुंचते ही लोगों का हुजूम और ज्यादा बढ़ गया. श्री अहलुवालिया ने करीमुल को गले लगाकर खुशी जतायी. इसके बाद उन्होंने माला पहनाकर व शॉल भेंट देकर करीमुल को सम्मानित किया.
उल्लेखनीय है करीमुल हक को मानव सेवा के लिए बीते गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गयी. वह जलपाईगुड़ी जिले के माल ब्लॉक के राजाडांगा में रहते हैं. वह सन 1998 से अपनी मोटरसाइकिल को एंबुलेंस बनाकर मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं. वह सुबर्नपुर नामक एक छोटे बागान में चार हजार रुपये मासिक की नौकरी करते हैं.
अपनी कमाई का पूरा पैसा वह बाइक एंबुलेंस के लिए पेट्रोल जुटाने में खर्च कर देते हैं. जहां भी उनकी जरूरत होती है, वह एक फोन पर पहुंच जाते हैं.
श्री अहलुवालिया ने इस मौके पर कहा कि करीमुल के साथ आज पूरा देश है. वह नयी पीढ़ी के लिए एक आदर्श हैं. बीते 20 सालों से मानव सेवा का जो काम करीमुल कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. श्री अहलुवालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें खुद यहां भेजा है. करीमुल के बारे में आज पूरा देश जानता है.
इस अवसर पर करीमुल ने मंत्री से इस इलाके में भरती की सुविधा वाले एक अस्पताल और स्थायी पुल के निर्माण की मांग की. करीमुल ने कहा कि पद्मश्री सम्मान क्या है, यह वह नहीं जानते. वह बस इनता चाहते हैं कि कोई बिना इलाज के न मरे. इसलिए वह चाहते हैं कि इस इलाके में एक अस्पताल बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >