युवा मोरचा ने भाजपा पर साधा निशाना, गंठबंधन धर्म पालन करने की दी सलाह

दार्जिलिंग. गोजमुमो ने अलग राज्य गोरखालैंड गठन की मांग को लेकर भाजपा से गठबंधन किया है, इसीलिये सन 2009 और 2014 में मोरचा की मदद से भाजपा उम्मीदवार दार्जिलिंग लोकसभा सीट जीतने में कामयाब रहे. 2009 के लोकसभा चुनाव में केन्द्र में भाजपा की सरकार नहीं बनी परन्तु 2014 के लोकसभा चुनाव में केन्द्र में […]

दार्जिलिंग. गोजमुमो ने अलग राज्य गोरखालैंड गठन की मांग को लेकर भाजपा से गठबंधन किया है, इसीलिये सन 2009 और 2014 में मोरचा की मदद से भाजपा उम्मीदवार दार्जिलिंग लोकसभा सीट जीतने में कामयाब रहे. 2009 के लोकसभा चुनाव में केन्द्र में भाजपा की सरकार नहीं बनी परन्तु 2014 के लोकसभा चुनाव में केन्द्र में भाजपा की बहुमत की सरकार बनी. अब भाजपा को मोरचा के साथ किये गये गठबंधन धर्म को निभाना होगा. यह बात मोरचा के युवा संगठन गोरखा जन मुक्ति युवा मोरचा के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रकाश गुरूंग ने कही. उनकी ही अध्यक्षता में युमो केन्द्रीय कमेटी की एक बैठक हुई.

इस बैठक में दार्जिलिंग, कर्सियांग, कालिम्पोंग, मिरिक और तराई डुवार्स के युमो नेता उपस्थित थे. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक के बाद दार्जिलिंग प्रेस गिल्ड में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा गठबंधन धर्म का पालन करते हुए अलग राज्य गोरखालैंड के लिए काम करे. उन्होंने आगे कहा कि यदि भाजपा ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया तो उनके विरोध में युमो सड़क पर उतरेगी.

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए मोरचा के नेतागण और युमो के प्रतिनिधि और गोरखालैंड वेलफेयर एसोसिएशन दिल्ली जाकर गोरखालैंड के पक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही श्री गुरूंग ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आदि से भी मुलाकात करने की योजना बनायी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >