कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा आरएलआइ कार्यालय

बालूरघाट. आरएलआइ कार्यालय कर्मचारियों के अभाव का शिकार हो चला है. इसकी वजह से खेती के लिए किसानों को मांग के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है. आंकड़ो पर गौर किया जाये, तो कार्यालय में एक तिहाई कर्मचारियों का अभाव है. दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज ब्लॉक की यह समस्या वर्षों पुरानी है. कार्यालय की […]

बालूरघाट. आरएलआइ कार्यालय कर्मचारियों के अभाव का शिकार हो चला है. इसकी वजह से खेती के लिए किसानों को मांग के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है. आंकड़ो पर गौर किया जाये, तो कार्यालय में एक तिहाई कर्मचारियों का अभाव है. दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज ब्लॉक की यह समस्या वर्षों पुरानी है. कार्यालय की इस अवस्था की वजह से इलाके के किसानों में काफी रोष फैल गया है. कृषि प्रधान कुमारगंज ब्लॉक में करीब 10 हजार एकड़ जमीन पर खेती होती है. वर्षा के बाद सिंचाई को लेकर किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. समुचित व्यवस्था होने के बाद भी खेतों तक पानी नहीं पहुंचता है. इलाके में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने ब्लॉक में आरएलआइ कार्यालय बनाया है.

लेकिन कुमारगंज के इस कार्यालय में मांग के अनुसार कर्मचारी का अभाव है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके के करीब चार हजार एकड़ जमीन पर बोरो धान की खेती की जाती है. सिंचाई के लिये करीब 49 रिवर पंप लगाये गये हैं. इनमें से 13 विद्युत से और 36 डीजल से संचालित होते हैं.

सरकारी नियमानुसार, एक पंप के संचालन के लिये एक ओसीएम, एक एओ, और एक रात्रि सुरक्षाकर्मी होना आवश्यक है. लेकिन 49 पंप के लिये मात्र 42 कर्मचारी हैं. जहां पंप से तीन गुना अधिक कर्मचारी होना आवश्यक बताया गया है. वहां पंपों की संख्या से सात कर्मचारी कम है. फलस्वरूप पंप संचालन के लिये नियुक्त प्रत्येक कर्मचारी पर कार्य का अत्यधिक दवाब है. और इसका प्रभाव इलाके की खेती पर पड़ रहा है. इस संबंध में कुमारगंज के बीडीओ देवदत्त चक्रवर्ती ने बताया कि कर्मचारियों के अभाव में सिंचाई व्यवस्था में असुविधा हो रही है. मामले को लेकर संबंधित विभाग के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >