तृणमूल पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़

बालूरघाट. तृणमूल के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना से गंगारामपुर का माहौल गरम हो गया. इस घटना को लेकर पार्टी में अंतर्कलह फिर से जगजाहिर हो गया है. पार्टी के सत्येन राय गुट का आरोप है कि तृणमूल जिलाध्यक्ष विपल्व मित्र के अनुयायियों ने ही कार्यालय में तोड़-फोड़ किया है. विपल्व मित्र के फिर […]

बालूरघाट. तृणमूल के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना से गंगारामपुर का माहौल गरम हो गया. इस घटना को लेकर पार्टी में अंतर्कलह फिर से जगजाहिर हो गया है. पार्टी के सत्येन राय गुट का आरोप है कि तृणमूल जिलाध्यक्ष विपल्व मित्र के अनुयायियों ने ही कार्यालय में तोड़-फोड़ किया है. विपल्व मित्र के फिर से जिलाध्यक्ष बनने से उनके बदले की कार्यवाइ कर रहे हैं. इनलोगों ने कहा कि शनिवार को विपल्व मित्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सत्येन राय का सम्मान एक ढकोसला था. विकास की राह मे सभी को साथ लेकर चलने वाली ममता बनर्जी की नीति फिर से फ्लॉप हो गयी है.

मिली जानकारी के अनुसार गंगारामपुर के सुभाष पल्ली इलाके में वार्ड नंबर 16 व 17 का कार्यालय है. इलाके के पूर्व विधायक व तृणमूल नेता सत्येन पाल के अनुयायी यहां अपना राजनीतिक कार्यक्रम करते हैं. सोमवार की सुबह उस कार्यालय का सारा सामान बिखरा पाया गया. खबर फैलते ही सत्येन पाल के समर्थक वहां आये. इन लोगों ने विपल्व मित्र की ओर निशाना साधते हुए कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है.

सत्येन राय के समर्थक 17 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद अशोक वर्धन ने बताया कि भाजपा, माकपा और कांग्रेस में इतनी हिम्मत नहीं कि तृणमूल के कार्यालय में तोड़-फोड़ करे. विपल्व मित्र के जिलाध्यक्ष का पद संभालने के बाद से इलाके में इस तरह की गतिविधि बढ़ गयी है. कार्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ है. आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रशासन से मांग की गयी हैहै. इसके अतिरिक्त पार्टी स्तर पर भी घटना की जांच करायी जा रही है.
गंगारामपुर के पूर्व विधायक तथा तृणमूल नेता सत्येंद्रनाथ राय(सत्येन राय) ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें भी सोमवार की सुबह ही मिली. घटना के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की गयी है. व्यक्तिगत तौर पर इस घटना के साथ उनका कोई लेना-देना नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपी जल्द ही सबके सामने होंगे.
इधर, जिलाध्यक्ष विपल्व मित्र ने बताया कि गंगारामपुर के सुभाषपल्ली इलाके में तृणमूल का कोई पार्टी कार्यालय ही नहीं है. फलस्वरूप तृणमूल पार्टी कार्यालय में तोड़-फोड़ की घटना का सवाल ही पैदा नहीं होता है. जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद से वे पार्टी के सभी कार्यकर्ता को एक साथ लेकर चलने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. लेकिन कुछ व्यक्ति विशेष उन्हें झुकाने की कोशिश कर रहे हैं. वे इस मामले को अपने स्तर से जांच कर निष्कर्ष तक पहुंचेंगे.

दूसरी ओर,प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद भी पुलिस अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. गौरतलब है कि विपल्व मित्र दोबारा जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं. 28 जनवरी को उन्होंने ने फिर से अपनी कुरसी संभाली. इसी के बाद से जिला तृणमूल में अंतर्कलह शुरू हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >