उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के वजह से आज किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं. मोदी सरकार ने किसानों की बदहाली दूर करने का बड़ा-बड़ा वादा किया लेकिन सब हवा-हवाई हो गयी.
एक तरफ महंगायी दूसरी तरफ कर्ज के दबाव ने किसानों का कमर तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि किसानों की दूरदशा को लेकर माकपा का अखिल भारतीय कृषक सम्मेलन माटीगाड़ा में 21 और 22 दिसंबर को आयोजित होगा. 21 दिसबंर को हरसुंदर हाइस्कूल और 22 दिसंबर को मायादेवी क्लब मैदान में आयोजित होगा. श्री सरकार ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन के प्रधानवक्ता माकपा सांसद मोहम्मद सलीम होंगे. केंद्रीय व राज्य कमेटी के अन्य वरिष्ठ नेता भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे. सम्मेलन में भारी तादाद में किसान, माकपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे. प्रेस-वार्ता के दौरान अन्य माकपा नेताओं ने भी मीडिया को संबोधित किया.
