जिस्मफरोशी के धंधे का फिर हुआ भंडाफोड़, स्पा मालकिन के साथ धराया अधेड़ व्यक्ति

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी से सटे माटीगाड़ा स्थित प्रतिष्ठित मॉल सिटी सेंटर में एक बार फिर जिस्मफरोशी का मामला सामने आया है. यह गोरखधंधा स्पा व मसाज पार्लरों के आड़ में धड़ल्ले से चल रहा है. सिटी सेंटर के बैसमेंट में कतारबद्ध ऐसे कई छोटे-छोटे केबिननुमा स्पॉ मसाज पार्लर हैं जिनके मालिक या तो दबंग किस्म के […]

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी से सटे माटीगाड़ा स्थित प्रतिष्ठित मॉल सिटी सेंटर में एक बार फिर जिस्मफरोशी का मामला सामने आया है. यह गोरखधंधा स्पा व मसाज पार्लरों के आड़ में धड़ल्ले से चल रहा है. सिटी सेंटर के बैसमेंट में कतारबद्ध ऐसे कई छोटे-छोटे केबिननुमा स्पॉ मसाज पार्लर हैं जिनके मालिक या तो दबंग किस्म के लोग हैं या फिर ऐसे धंधों में माहिर महिलाएं हैं. इसका खुलासा शुक्रवार की रात को सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के माटीगाड़ा थाना के इंस्पेक्टर संजय घोष की अगुवायी में सिटी सेंटर में छापामारी के बाद हुआ.
पुलिस ने यहां दो मसाज पार्लरों में छापामारी की. पुलिस के अचानक छापामारी से कैंपस में अफरा-तफरी मच गयी. छापामारी के दौरान पुलिस ने एक पार्लर से स्पा की मालकिन और एक अधेड़ व्यक्ति को आपत्तिजनक अवस्था में रंगेहाथ पकड़ लिया. वहीं एक अन्य पार्लर से भी पुलिस ने पहले एक युवक और एक युवती को पकड़ा लेकिन बाद में पूछताछ के बाद इन दोनों को रात में ही थाना से छोड़ दिया गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार स्पा मालिकन डिक्की प्रधान (27) मूल रूप से कार्सियांग की रहनेवाली है.

आरोप है कि वह काफी दिनों से सिटी सेंटर में स्पा और मसाज पार्लर की आड़ में इस गोरखधंधे को अंजाम दे रही है. वहीं, गिरफ्तार अधेड़ व्यक्ति की शिनाख्त जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार निवासी कल्लोल भादुड़ी के रूप में हुई है. उसकी उम्र 50 वर्ष से भी अधिक आंकी जा रही है. पुलिस ने शनिवार को दोनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया. जहां न्यायाधीश ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी. इस मामले से जुड़े और अहम जानकारी के लिए पूछताछ हेतु दोनों को पुलिस रिमांड में भेज दिया.इससे पहले भी सिटी सेंटर में पुलिस ने ऐसी कार्यवाइ की है.फिलहाल उस पार्लर को पुलिस ने सील कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >