एक लाख के नकली नोटों संग दो गिरफ्तार

मालदा. कालियाचक में दो स्थानों पर अभियान चलाकर पुलिस ने बड़े पैमाने पर आग्नेयास्त्र एवं कारतूस बरामद किया है. इसके साथ ही एक लाख रुपये का जाली नोट भी इन बदमाशों के पास से मिला है. विशेष पुलिस टीम ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की देर रात को अतिरिक्त […]

मालदा. कालियाचक में दो स्थानों पर अभियान चलाकर पुलिस ने बड़े पैमाने पर आग्नेयास्त्र एवं कारतूस बरामद किया है. इसके साथ ही एक लाख रुपये का जाली नोट भी इन बदमाशों के पास से मिला है. विशेष पुलिस टीम ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की देर रात को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक सरकार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने अभियान चलाया.

इसी अभियान में पुलिस को इतनी बड़ी सफलता मिली है. अब्दुल हलीम उर्फ उज्जवल तथा मुसीदुर मोमिन नामक दो बदमाशों को पकड़ा गया है. इसमें से अब्दुल हलीम उर्फ उज्जवल पुलिस की मोस्ट वांटेड की सूची में शुमार था. बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक अरनब घोष ने कहा कि पुलिस के इस अभियान में एक पाइपगन, एक राउंड कारतूस, तीन मास्केट एवं उसकी 30 गोलियां तथा एक लाख रुपये के जाली नोट बरामद किये गये हैं. सभी जाली नोट पुराने एक हजार रुपये के हैं.

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि पांच दिनों पहले 17 दिसंबर को यदुपुर इलाके से करीम शेख नामक एक कुख्यात बदमाश की गिरफ्तारी हुई थी. अदालत से रिमांड पर लेने के बाद उससे पूछताछ की गयी. उसमें इन बदमाशों का नाम सामने आया. उससे मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सबसे पहले करीम शेख नामक व्यक्ति के घर पर अभियान चलाया. उसके घर के पास लीची बागान इलाके से बंदूक और कारतूस आदि बरामद किये गये. हथियारों को मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा गया था. श्री घोष ने आगे कहा कि करीम शेख यदुपुर इलाके में सक्रिय कुख्यात अपराधी बकूल शेख का भाई है. तीन महीने पहले ही हत्या, संघर्ष, बमबाजी आदि आरोपों में बकूल शेख की गिरफ्तारी हुई है. उसके पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए ही इस विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है.

आखिरकार इस पुलिस टीम को सफलता मिली है. दूसरी तरफ बुधवार रात को ही पुलिस ने कालियाचक थाना के सुजापुर स्टैंड के पास से एक लाख रुपये के जाली नोट के साथ दोनों बदमाशों को पकड़ा है. पुलिस को इसकी गुप्ता सूचना मिली थी. जाली नोट कांड में पकड़ा गया मोसीदुर मोमिन (26) बिहार के भागलपुर का रहने वाला है. जबकि उसके साथी अब्दुल हलीम उर्फ उज्जवल का घर सुजापुर में है. नकली नोट लेकर यह दोनों कहीं बाहर जाने के लिए गाड़ी पकड़ने के इंतजार में थे. पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि यह दोनों छिनताई करने में भी लगे हुए थे.

दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर दूरगामी ट्रकों को रोक कर चालकों के साथ लूटपाट करते थे. पहले यह लोग सड़क पर कांटी लगाकर ट्रकों को पंचर करते थे. ट्रक के रूकने के बाद ड्राइवरों को डरा-धमका कर उनसे सबकुछ छीन लेते थे. श्री घोष ने आगे कहा कि सभी हथियारों को प्लास्टिक में लपेट कर मिट्टी के नीचे दबाकर रखा गया था. प्राथमिक जांच के बाद लगता है कि कालियाचक में ही कहीं इन अस्त्रों का निर्माण हुआ है. पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर बदमाशों को पकड़ने का यह अभियान जारी रहेगा. संवाददाता सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक सरकार एवं डीएसपी दिलीप हाजरा भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >