बहन से झगड़े के बाद छात्रा ने की आत्महत्या

मालदा. कन्याश्री परियोजना के पैसे को लेकर दो बहनों के बीच झगड़े में छोटी बहन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बृहस्पतिवार सुबह यह घटना गाजोल थाना के निज ग्राम इलाके में घटी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा का नाम चंपा मोदी (18) है. वह स्थानीय एक हाई स्कूल में 11वीं […]

मालदा. कन्याश्री परियोजना के पैसे को लेकर दो बहनों के बीच झगड़े में छोटी बहन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बृहस्पतिवार सुबह यह घटना गाजोल थाना के निज ग्राम इलाके में घटी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा का नाम चंपा मोदी (18) है. वह स्थानीय एक हाई स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी.

पुलिस ने बताया है कि चंपा का अपनी बड़ी बहन यूथिका मोदी के साथ झगड़ा हुआ था. उसके बाद वह घर में रखा कीटनाशक पी गई. पुलिस पूछताछ में मृतका के एक रिश्तेदार आशा मोदी ने बताया है कि वह लोग गरीब किसान हैं. बड़ी बेटी यूथिका 12वीं कक्षा में पढ़ती है. उसके नाम से ही कन्याश्री योजना के पैसे मिले हैं.

इसी पैसे को लेने के लिए चंपा कर रही थी. यूथिका ने पैसे देने से इंकार कर दिया. उसके बाद ही दोनों बहनों के बीच झगड़े की शुरूआत हुई. छोटी बहन अपने आप को अपमानित महसूस कर रही थी. गुस्से में आकर वह कीटनाशक पी गई. घर के लोगों को जैसे ही इस बात का पता लगा, सभी लोग चंपा के इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज ले गये. डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे बचा पाना संभव नहीं हो सका. गाजोल थाना पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >