नोटबंदी से सिंगिंग बारों पर भी लगा ग्रहण

सिलीगुड़ी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले ने सिंगिंग और डांसिंग बारों पर भी ग्रहण लगा दिया है. नोटबंदी का सिलीगुड़ी के अधिकांश सिंगिंग बारों पर जबरदस्त असर पड़ा है. आठ नवंबर को मोदी द्वारा पुराने पांच सौ और हजार के नोट को रद्द किये जाने के एलान के बाद से सिंगिंग बारों में […]

सिलीगुड़ी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले ने सिंगिंग और डांसिंग बारों पर भी ग्रहण लगा दिया है. नोटबंदी का सिलीगुड़ी के अधिकांश सिंगिंग बारों पर जबरदस्त असर पड़ा है. आठ नवंबर को मोदी द्वारा पुराने पांच सौ और हजार के नोट को रद्द किये जाने के एलान के बाद से सिंगिंग बारों में अब पहले की तरह न तो जाम पर जाम छलकते हैं और न ही सिगरेट के छल्लों के अलावा गाना गा रही हसीन बार बालाओं के मदहोश अदाओं पर नोट उड़ाते अय्याशबाज देखे जा रहे हैं.
खुदरा नोट की किल्लतों की वजह से अय्याशबाज सिंगिंग बारों में जाने से कतराने लगे हैं. अधिकांश अय्याशबाज रइसजादे होते हैं और मोटी कमायी का बड़ा हिस्सा अय्याशी में उड़ाने में कतयी पीछे नहीं रहते. ये अपने पास पांच सौ और हजार के पुराने नोटों की गड्डियां हमेशा पास ही रखते हैं.

ये अय्याशबाज सिंगिंग बार में जाने के बाद गाना गा रही अपनी मनपसंद हसिननाओं पर रूपये उड़ाने के लिए पहले बार में कार्य कर रहे बाउंसर या अन्य स्टाफों को पांच सौ या हजार का नोट देकर खुदरा लेते हैं. ये स्टाफ पचास व सौ रूपये के खुदरा नोट की गड्डियां पहले से ही अपने पास रखते हैं. नोटबंदी के बाद से जहां खुदरा नोट की बड़ी किल्लत हो गयी है वहीं बारों में भी पांच सौ और हजार के पुराने नोट का लेन-देन बंद कर दिया गया है. इस वजह से अय्याशबाज अब सिंगिंग बारों में जाने से कतराने लगे हैं. इस वजह से हसीन बार बालाओं पर नोट नहीं उड़ रहे. गाना गाते हुए डांस की मदहोश अदाओं पर अय्याशबाजों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली इन हसीन बार बालाओं को अब उनका उचित मेहनताना नहीं मिल पा रहा. यही वजह है कि ऐसे सिंगिंग बारों में फ्लोर किराये पर लेकर शाम रंगिन बनाने वाले बैंड मास्टर अब स्थिति सामान्य न होने तक फ्लोर चलाने से ही कतराने लगे हैं. सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक सिंगिग बार में अय्याशबाजों को अपने हुस्न और सुरीली आवाज से दिवाना बनाने वाली एक बार बाला ने अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा क ि कुछ महीनों पहले जब वह दिल्ली से यहां आयी थी तब एक रात में उसके ऊपर उड़ाये गये नोटों का कमिशन अच्छा-खासा था. आमदनी इतनी अच्छी थी कि वह यहां अपना खर्च के साथ-साथ दिल्ली अपने घर भी रूपये भेज देती थी.

लेकिन नोटबंदी के बाद से यहां पहले वाली बात नहीं रही. अब न तो पहले की तरह लोग बार में आते हैं और न ही पहले की तरह उन पर नोट उड़ती हैं. वहीं, एक बैंड मास्टर का कहना है कि सिंगिंग बार मालिकों से उनका फ्लोर किराये पर लेकर यह धंधा करना पड़ता है. बार मालिक को किराये के अलावा उनके बैंड में साज बजाने वाले कलाकारों को भी मेहनताना देना पड़ता है. साथ ही बार बालाओं को भी कमीशन देना पड़ता है. यह सब-कुछ बार बालाओं पर उड़ाये गये नोटों पर ही निर्भर करता है. अगर बार की स्थिति ऐसी ही रही तो फ्लोर चलाना बंद करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >