मालदा: रुपया नहीं मिलने पर बैंक अधिकारियों को बनाया बंधक

मालदा: रुपया नहीं मिलने पर इस बार ग्राहकों ने ग्रामीण विकास बैंक के अधिकारी व कर्मचारियों को बंधक बना लिया. शनिवार की सुबह यह घटना ओल्ड मालदा थाना के साहापुर इलाका स्थित बंगीय ग्रामीण विकास बैंक में घटी. पिछले तीन दिनों में तीन बैंकों में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ऐसी घटना घटी है. ग्राहकों […]

मालदा: रुपया नहीं मिलने पर इस बार ग्राहकों ने ग्रामीण विकास बैंक के अधिकारी व कर्मचारियों को बंधक बना लिया. शनिवार की सुबह यह घटना ओल्ड मालदा थाना के साहापुर इलाका स्थित बंगीय ग्रामीण विकास बैंक में घटी. पिछले तीन दिनों में तीन बैंकों में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ऐसी घटना घटी है.

ग्राहकों की मांग के अनुसार बैंक में रुपया उपलब्ध ना होने की वजह से अब बैंक अधिकारी व कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. ग्राहकों का गुस्सा इतना तीव्र होता है कि पुलिस भी उन्हें नियंत्रित करने में असफल हो रही है. शनिवार को भी पुलिस के नियंत्रण से बाहर उग्र ग्राहकों ने शाम तक बैंक कर्मचारी और अधिकारियों को बंधक रख कर विरोध जताया. जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य तो हुई, लेकिन बैंक में किसी भी प्रकार का काम नहीं हुआ.


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साहापुर बंगीय ग्रामीण विकास बैंक में रुपया उपलब्ध नहीं है. इसकी वजह से बैंक ग्राहकों को रुपया देने में असमर्थ था. इस बात की भनक लगते ही ग्राहक उत्तेजित हो गये. ग्राहकों ने बैंक कर्मचारियों को बाहर निकाल कर कुछ अधिकारियों को भीतर ही बंधक बनाकर विरोध जताया. घटना की जानकारी मिलते ही इंगलिशबाजार थाने की विशाल पुलिस वाहिनी उपस्थित तो हुई, लेकिन उत्तेजित ग्राहकों को नियंत्रित नहीं कर सकी.

बंगीय ग्रामीण विकास बैंक के साहापुर शाखा प्रबंधक चिन्मय मुखर्जी ने बताया कि रुपया ना होने की बात सुनकर ग्राहकों ने बैंक में ताला लगाकर अधिकारियों को बंधक बना लिया. आरबीआई की ओर से बैंक में रुपया उपलब्ध ना कराये जाने तक बैंक प्रबंधन ग्राहकों को रुपया कहां से मुहैया करायेगा. लेकिन ग्राहक इस बात को समझने के लिये तैयार ही नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >