उसके बाद बेलाकोवा रेंज के रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में अभियान चलाकर इनलोगों को दबोच लिया गया.वन विभाग सूत्रों ने बताय कि दोनों तस्कर पहाड़ से किसी जंगल से लकड़ियों को काटकर जलपाइगुड़ी के निकट स्थित एक आरा मिल शिवा शॉ मिल में बेचने जा रहा था. इससे पहले भी दोनों उस मिल को कइ बार अवैध रूप से लकड़ियां बेच चुके थे.
बाद में इनकी निशानदेही पर उस मिल में भी छापामारी की गयी. वहां भी बड़े पैमान पर अवैध लकड़ियां बरामद की गयी. गिरफ्तार तस्करों मे से एक का नाम पिंटू झा है और चह भंडीगुरी चाय बागान का रहने वाला है,जबकि दूसरे का नाम उत्तम मल्लिक है और वह दूधिया का रहने वाला है. इनके पास से वन विभाग ने एक पिकअप वैन तथा एक मारूति वैन भी जब्त किया है.
इसके साथ ही शिवा शॉ मिल के मालिक स्वपन दत्ता और सोमेन साहा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों जलपाईगुड़ी निवासी हैं.आरोपियो के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के धारा 52,64 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
