नोटबंदी से कारोबार प्रभावित
सिलीगुड़ी: केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से कारोबार पर इसका भारी असर पर पड़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमलोगों की भलायी की दुहायी देते हुए हजार तथा पांच सौ रूपये के नोट रद्द करने की घोषणा की थी. लेकिन इसकी सबसे अधिक कीमत आमलोगों को ही चुकानी पड़ रही है. यह बातें वेस्ट […]
सिलीगुड़ी: केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से कारोबार पर इसका भारी असर पर पड़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमलोगों की भलायी की दुहायी देते हुए हजार तथा पांच सौ रूपये के नोट रद्द करने की घोषणा की थी.
लेकिन इसकी सबसे अधिक कीमत आमलोगों को ही चुकानी पड़ रही है. यह बातें वेस्ट बंगाल सेल्स रिपरजेंटेटिव यूनियन के आंचलिक सचिव काशीनाथ साहा ने कही. वह सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में संवाददाताओं से बात कर रहे थे .
उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में कारोबार बल्कुल चौपट हो गया है. उन्होंने सेल्समैनों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी दी और कहा कि संगठन के वार्षिक सम्मेलन में इसपर विचार-विमर्श किया जायेगा.इस वार्षिक सम्मेल का आयोजन 17 दिसंबर हो रहा है.इसमें संगठन के तीन सौ से भी अधिक सदस्य उपस्थित रहेंगे.