सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी निकट फूलबाड़ी में बन रहे महाराजा अग्रसेन अस्पताल में चिकित्सा सेवा की शुरूआत शीघ्र होगी. समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से पिछले कइ सालों से इस अस्पताल का निर्माण चल रहा है. निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा होने को है और अगले साल 5 फरवरी से यहां चिकित्सा सेवा की शुरूआत कर दी जायेगी.यह जानकारी अस्पताल के अध्यक्ष रामावतार बरेलिया ने दी. वह यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन अस्पताल से ना केवल सिलीगुड़ी बल्कि पूरे उत्तर बंगाल,बिहार,असम,सिक्किम,पड़ोसी देश नेपाल और भूटान के लोगों की उम्मीदें जुड़ी हुइ हैं.
इन इलाके के लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो सके,यही अस्पताल का लक्ष्य है.श्री बरेलिया ने आगे कहा कि पांच फरवरी को समर्पण 2017 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और उसी कार्यक्रम के बीच इस अस्पताल का उद्घाटन होगा और इस आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा.उसी दिना से ग्राउंड फ्लोर के अलावा प्रथम तला तथा दूसरे तला पर चिकित्सा सेवा शुरू कर दी जायेगी.उन्होंने कहा कि देश भर के बेहतरीन डॉक्टरो को इस अस्पताल से जोड़ा जा रहा है.इसके अलावा जहां तक संभव हो सका है स्वास्थ्य सेवाओं की दरें भी कम रखी गयी है.
पहले चरण में यहां पचास बेछ की व्यवस्था होगी.पहले फेज में ही ओपीडी,मेडिसिन,पैथोलोजी तथा रेडियोलोजी विभाग को चालू कर दिया जायेगा.इस मौके पर अस्पताल के सचिव सीए जीतेंद्र मित्तल ने भी संवाददाताओं से बातचीत की. उन्होंने कहा कि अन्य विभागों को क्रमवद्ध तरीके से अगले एक साल के दौरान चालू कर दिया जायेगा.श्री मित्तल ने इस काम में सभी लोगों से सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का निर्माण मानव सेवा के लिए किया गया है.संवाददाता सम्मेलन में कोशाध्यक्ष मानिकचंद लोहिया,पीआरओ दीपक गर्ग तथा कार्यक्रम संयोजक दीपक मानसिंहका भी उपस्थित थे.
