डेंगू : नगर निगम में स्थायी स्वास्थ्य अधिकारी नहीं

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी शहर में डेंगू से स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है,जबकि नगर निगम पर कोइ कारगर कदम नहीं उठाने के आरोप लग रहे हैं.हर दिन ही डेंगू पीड़ितों की संख्या शहर में बढ़ रही है. इस बीमारी से जहां एक ओर दो मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं 125 से अधिक रोगी […]

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी शहर में डेंगू से स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है,जबकि नगर निगम पर कोइ कारगर कदम नहीं उठाने के आरोप लग रहे हैं.हर दिन ही डेंगू पीड़ितों की संख्या शहर में बढ़ रही है. इस बीमारी से जहां एक ओर दो मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं 125 से अधिक रोगी विभिन्न अस्पतालों में अपनी चिकित्सा करा रहे है. इस भयावह परिस्थित के बाद भी आलम यह है कि सिलीगुड़ी नगर निगम में एक स्थायी स्वास्थ्य अधिकारी तक नहीं है.
नगर निगम के अधिन अस्पतालों की स्थिति की भी काफी बदहाल है. डेंगू टेस्ट के लिए आवश्यक मैक एलिजा टेस्ट मशीन तक नगर निगम के पास नहीं है. दूसरी ओर सरकारी अस्पतालों में डेंगू के टेस्ट रिपोर्ट आने में कइ दिन लग जाते है. आरोप है कि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात से आठ दिन में टेस्ट रिपोर्ट दिये जाते हैं.जबतक रिपोर्ट आता है तब तक रोगियों की तबीयत काफी बिगड़ चुकी होती है.ऐस आरोप आमलोग ही नहीं बल्कि सिलीगुड़ी के माकपा विधायक तथा शहर के मेयर अशोक भट्टाचार्य भी लगा चुके हैं. यह अलग बात है कि श्री भट्टाचार्य स्वयं डेंगू की रोकथाम के लिए कोइ कारगर कदम नहीं उठा पा रहे हैं. वह राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल सरकार के मंत्रियों को पत्र लिखकर या फिर ममता सरकार से कोइ सहयोग नहीं मिलने का आरोप मढ़कर अपनी जिम्मेदारियों से भागते रहते हैं.

इसबीच,सिलीगुड़ी नगर निगम के पास अबतक ना तो कोइ स्थायी स्वास्थ्य अधिकारी है और ना ही डेंगू की टेस्ट के लिए आवश्यम मैक एलाइजर टेस्ट मशीन. सिलीगुड़ी नगर निगम की अब इतनी भी क्षमता नहीं है कि वह अपने दम और अपने खर्च पर यह मशीन लगवा ले. जाहिर है मेयर भी इस मामले को लेकर इतने गंभीर नहीं दिखते हैं. उन्होंने एक बार फिर से अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए राज्य सरकार के शहरी विकास और नगरपालिका मंत्री फिरहाद हकीम को एक चिट्ठी लिखी है और अपनी मांगों की फेहरिस्त पकड़ा दी है. मेयर ने मंत्री को लिखे पत्र को मीडिया को जारी किया. इसी पत्र में लिखा गया है कि सिलीगुड़ी शहर में डेंगू ने खतरनाक रूप धारन कर लिया है. इसकी रोकथाम के लिए नगर निगम की ओर स्प्रेइंग,फोगिंग,ब्लिचिंग पावडर आदि का छिड़काव किया जा रहा है.

घर-घर सर्वे के काम के सहित ही आमलोगों की जागरूक भी किया जा रहा है.मेयर ने फिरहाद हकीम को लिखी चिट्ठी में सिलीगुड़ी नगर निगम में स्थायी स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही मैक एलाइजा टेस्ट मशीन लगाने की भी मांग की है.इसके साथ ही उन्होंने डेंगू को लेकर स्वस्थ्य विभाग तथा नगरपालिका विभाग के अधिकारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >