फिर नवजात मिलने से हड़कंप

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में एकबार फिर लावारिस नवजात मिलने से लोगों के बीत हड़कंप मच गया. बुधवार सुबह करीब नौ बजे नवजात इस्कॉन मंदिर रोड में सड़क किनारे लावारिस पड़े एक बैग से बरामद हुआ. बैग से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राह चलते लोगों में खलबली मच गयी. बैग खोलकर देखा तो उसमें बच्चा […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में एकबार फिर लावारिस नवजात मिलने से लोगों के बीत हड़कंप मच गया. बुधवार सुबह करीब नौ बजे नवजात इस्कॉन मंदिर रोड में सड़क किनारे लावारिस पड़े एक बैग से बरामद हुआ. बैग से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राह चलते लोगों में खलबली मच गयी. बैग खोलकर देखा तो उसमें बच्चा कपड़ों में लिपटा हुआ था.

खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. हाथोहाथ भक्तिनगर थाना पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले लावारिस बच्चे को कब्जे में किया उसके बाद इलाज के लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भरती कर दिया. चिकित्सकों ने बच्चे को एक दिन का नवजात बताया है.

बच्चा कुछ कमजोर है. खबर की पुष्टि करते हुए सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिप्टी पुलिस कमिश्नर (डीसीपी जोन 2) संगमित लेप्चा ने कहा कि भक्तिनगर थाना क्षेत्र से एक दिन का नवजात मिला है. फिलहाल उसे अस्पताल में रखा गया है. इस्कॉन मंदिर रोड में सड़क किनारे लावारिस बैग में नवजात को कौन छोड़ गया, फिलहाल किसी ने नहीं देखा. पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है. अगर दो-तीन दिनों में नवजात को लेने उसके मां-बाप नहीं आते हैं तो उसकी देखभाल की पूरी व्यवस्था सरकारी होम की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >