हावड़ा: रामराजातल्ला बाजार में लगी आग

हावड़ा. शिवपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित एक बाजार में शुक्रवार को आग लग गयी. हालांकि आग जल्द बुझा ली गयी लेकिन तब तक छह से सात दुकानें खाक हो गयी थीं. सभी स्टेश्नरी व खिलौने की दुकानें थी. यह घटना जगाछा थाना क्षेत्र स्थित रामराजातल्ला बाजार की है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार अपराह्न तीन बजे बाजार […]

हावड़ा. शिवपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित एक बाजार में शुक्रवार को आग लग गयी. हालांकि आग जल्द बुझा ली गयी लेकिन तब तक छह से सात दुकानें खाक हो गयी थीं. सभी स्टेश्नरी व खिलौने की दुकानें थी.

यह घटना जगाछा थाना क्षेत्र स्थित रामराजातल्ला बाजार की है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार अपराह्न तीन बजे बाजार की एक दुकान से धुआं निकलते देखा गया. इसके बाद अन्य व्यापरियों ने अपनी दुकान से सामान निकालना शुरू कर दिया. घटना की खबर पाकर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दुकानों पर लगा शेड तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया. डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझायी. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

सूचना पाकर स्थानीय विधायक जोटू लाहिड़ी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का सामान दुकान में रहने के कारण एक चिंगारी भी भयावह रूप धारण कर लेती है. बाजार में अग्निशमन की व्यवस्था के सवाल पर विधायक ने कहा कि इसकी जांच की जायेगी. बता दें कि एक अक्टूबर को कदमतल्ला बाजार में भयावह आग लगी थी, जिसमें 110 दुकानें राख हो गयी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >