सीमा पर बीएसएफ ने बढ़ायी चौकसी, भारी मात्रा में अवैध कफ सीरप बरामद

कालियागंज: दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज प्रखंड के सीमावर्ती इलाके में 28 बटालियन बीएसएफ ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर धुंध के कारण चौकसी बढ़ा दी है.तस्करों की गतिविधियों के बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. आज मंगलवार को 28 बटालियन के जवानों ने बीओपी घुन्सी, माधोपुर एवं रसुलपुर के इलाके में चेकिंग […]

कालियागंज: दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज प्रखंड के सीमावर्ती इलाके में 28 बटालियन बीएसएफ ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर धुंध के कारण चौकसी बढ़ा दी है.तस्करों की गतिविधियों के बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

आज मंगलवार को 28 बटालियन के जवानों ने बीओपी घुन्सी, माधोपुर एवं रसुलपुर के इलाके में चेकिंग के दौरान अलग-अलग सीमावर्ती इलाके से मारूति सुजुकी ओमिनी, हीरो होन्डा स्पेलेंडर मोटरसाइकिल एवं इनके साथ 1883 बोतल अवैध कफ सीरप फैंसीडील जब्त की. जिसकी कुल कीमत 5 लाख 68 हजार 428 रुपया है.

मौसम में बदलाव को देखते हुए बीएसएफ के जवानों ने सीमावर्ती इलाके में गश्त तथा चेकिंग की गतिविधियां तेज कर दी है. अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सक्रिय तस्करों पर दबाव बना हुआ है. यह देखने में आया है कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर धुंध के समय तस्करी की गतिविधियां तेज हो जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >