जलपाईगुड़ी में 24 घंटे के धरना-प्रदर्शन पर एबीटीए

जलपाईगुड़ी. माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बुनियादी ढांचा बेहतर करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर निखिल बंग शिक्षक समिति (एबीटीए) ने गुरुवार से 24 घंटे का अनवरत धरना-प्रदर्शन जलपाईगुड़ी माध्यमिक स्कूल शिक्षा निरीक्षक के कार्यालय के समक्ष शुरू किया. शुक्रवार को समिति की ओर से निरीक्षक को एक ज्ञापन दिया जायेगा. समिति के जिला […]

जलपाईगुड़ी. माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बुनियादी ढांचा बेहतर करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर निखिल बंग शिक्षक समिति (एबीटीए) ने गुरुवार से 24 घंटे का अनवरत धरना-प्रदर्शन जलपाईगुड़ी माध्यमिक स्कूल शिक्षा निरीक्षक के कार्यालय के समक्ष शुरू किया. शुक्रवार को समिति की ओर से निरीक्षक को एक ज्ञापन दिया जायेगा.

समिति के जिला सचिव प्रसेनजीत राय ने बताया कि स्कूलों की परिचालन समितियों के अध्यक्ष पद पर शासक दल अपने लोगों को बिठाकर समितियों को अपने नियंत्रण में रखते हैं. स्कूलों में शिक्षकों के बहुत से पद खाली पड़े हैं. इसके अलावा शासक दल की शिक्षक समिति के क्वेशचन बैंक से सवाल लिये जाते हैं. वहीं एबीटीए का प्रश्नपत्र नहीं लिया जा रहा है.

श्री राय ने बताया कि साल 2011 के बाद से एसएससी में नियुक्ति नहीं हुई है. उन्होंने नियुक्तियों में पारदर्शिता की भी मांग की. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के वेतन आयोग की मियाद बार-बार बढ़ायी जा रही है, लेकिन कुछ काम नहीं हो रहा है. सरकारी कर्मचारियों का 56 फीसदी महंगाई भत्ता बकाया है. श्री राय ने कहा कि गुरुवार को शुरू हुआ यह धरना पूरी रात चलता रहेगा और शुक्रवार को ज्ञापन सौंपने के बाद उठेगा. धरना में एबीटीए की राज्य कमिटी के दो उपाध्यक्ष तमाल चंद और मल्लिका साहा भी हिस्सा ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >