श्री बोस ने तृकां के गुंडावाहिनी पर जिले के सितायी, शितलकूचि, लाटागुड़ी विधानसभा क्षेत्र में चार सौ से पांच सौ बुथों पर जबरन कैप्चर कर धड़ल्ले से बोगस वोट डालने का आरोप लगाया.उन्होंने इस धांधली के लिए उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्र नाथ घोष तथा तृणमूल विधायक उदयन गुहा को निशाने पर लिया और कहा कि उन्हीं दोनों की देखरेख में पूरी धांधली हुयी है.
भाजपा का आरोप, कूचबिहार उपचुनाव में तृकां ने दिखायी गुंडागर्दी
सिलीगुड़ी. केंद्रीय बलों की 14 कंपनियों की मौजूदगी में शनिवार को कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (तृकां) पर कथित तौर पर जमकर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया. तृकां की गुंडागर्दी, धांधली और पुलिस की ज्यादतियों के विरूद्ध कूचबिहार उपचुनाव के भाजपा पर्यवेक्षक सह बंगाल प्रांतीय अध्यक्ष रथींद्र बोस […]

सिलीगुड़ी. केंद्रीय बलों की 14 कंपनियों की मौजूदगी में शनिवार को कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (तृकां) पर कथित तौर पर जमकर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया. तृकां की गुंडागर्दी, धांधली और पुलिस की ज्यादतियों के विरूद्ध कूचबिहार उपचुनाव के भाजपा पर्यवेक्षक सह बंगाल प्रांतीय अध्यक्ष रथींद्र बोस ने खूब तेवर दिखाया. उन्होंने यह तेवर सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया के सामने दिखाया.