बैठक के द्वारा समस्याओं को जिला कमिटी तक पहुंचाया जायेगा. फिर जिला कमिटी विचार-विमर्श कर समस्याओं के समाधान की राह ढूंढ़ निकालेगी. पंचायत इम्पालइज फोरम की सचिव कृष्णा कर ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत और पंचायत समिति में संगठन की एक कमिटी होगी. इन कमिटियों के प्रतिनिधि जिला कमिटी के भी सदस्य होंगे. नीचले स्तर की समस्याओं को जिला कमिटी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इन प्रतिनिधियों की होगी. उन्होंने बताया कि पेंशन, सर्विस बुक आदि को लेकर कर्मचारियों की काफी समस्याएं हैं. संगठन अपने स्तर पर इन समस्याओं का समाधान करने की पहल करेगी.
महकमा परिषद के अधिकांश अधिकारी तृणमूल के सदस्य बने, जल्द गठित होंगी कमेटियां
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी महकमा परिषद पर वर्तमान में माकपा का कब्जा है,लेकिन महकमा परिषद के अधिकारियों का एक बड़ा भाग शनिवार को तृणमूल समर्थित कर्मचारी फोरम में शामिल हो गया. सिलीगुड़ी महकमा परिषद के विरोधी दल नेता काजल घोष का दावा है कि 92 अधिकारी आज तृणमूल संगठन में शामिल हो गये हैं. एक सौ से […]

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी महकमा परिषद पर वर्तमान में माकपा का कब्जा है,लेकिन महकमा परिषद के अधिकारियों का एक बड़ा भाग शनिवार को तृणमूल समर्थित कर्मचारी फोरम में शामिल हो गया. सिलीगुड़ी महकमा परिषद के विरोधी दल नेता काजल घोष का दावा है कि 92 अधिकारी आज तृणमूल संगठन में शामिल हो गये हैं. एक सौ से और अधिक कर्मचारी शामिल होना चाहते हैं.फॉर्म ना होने के कारण बांकी को बाद में शामिल किया जायेगा.पूरे राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिये तृणमूल समर्थित संगठन पश्चिम बंगाल राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन है. प्रत्येक सरकारी कार्यालय व संस्था के अनुसार इसकी कइ शाखाएं है.
सिलीगुड़ी महकमा परिषद के 22 ग्राम पंचायत व चार पंचायत समिति से कुल 92 कर्मचारियों ने पश्चिम बंगाल राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के अंतर्गत पंचायत इमप्लाइज फोरम का दामन थाम लिया. आज एक सभा के माध्यम से उन 92 कर्मचारियों के हाथ में पार्टी का झंडा थमाकर महकमा परिषद के विरोधी दल नेता काजल घोष, आइनुल हक, शर्मिष्ठा चंद, युवा तृणमूल अध्यक्ष विकास सरकार आदि ने सभी का पार्टी में स्वागत किया. आज की इस बैठक में सिलीगुड़ी महकमा परिषद के चारों ब्लॉक में पंचायत इमप्लाइज फोरम के संयोजक नियुक्त कर दिये गये हैं. इसके अतिरिक्त इन संयोजकों को जल्द ब्लॉक कमिटी का गठन कर प्रत्येक तीन महीने पर एक बैठक करने का निर्देश दिया गया है.