इस प्रतियोगिता के बाद मुंबइ में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में राज्य की ओर से खेलने का अरमान लेकर दार्जिलिंग जिले के 33 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. उक्त जानकारी दार्जिलिंग जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव अशोक चक्रवर्ती ने दी. सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री चक्रवर्ती ने बताया कि ऑल बंगाल पावर लिफ्टिंग व बेंच चैंपियनशिप के बाद 16 से 18 दिसंबर तक मुंबइ में नेशनल चैंपियनशिप होना है.
इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नेशनल खेल में हिस्सा लेने के लिये राज्य की टीम में स्थान दिया जायेगा. 25 नवंबर से कोलकाता में आयोजित चैंपियनशिप के लिये जिले की टीम 24 नवंबर को रवाना होगी. प्रतियोगिता के नियमानुसार खिलाड़ियों को चार वर्गो मे विभाजित किया गया. सब जुनियर विभाग, जुनियर, सीनियर और मास्टर विभाग. दार्जिलिंग जिले की सब जुनियर टीम में 11 प्रतियोगी सौरभ पाल,विकी राय, कुश सहनी, गुड्डू दे, बिट्टू हलदार, प्रशांत राय, जय दास, विवेक सरकार, विश्जीत साहा, सहजाद अली और सुशांत मंडल को शामिल किया गया है. वहीं जुनियर विभाग में कुंदन ठाकुर, विष्णु राउत, संजय सरकार, गौतम सिंह, राजदीप घोष, सुब्रत राय, केशव वर्मन, अभिक सेन, बिट्टू दे व शुभाष दत्ता शामिल हैं.
सीनियर विभाग में गगन ठाकुर, राजु राय, जयदीप शर्मा, सनातन पाल, धनंजय राय और मास्टर विभाग में अशोक चक्रवर्ती, श्यामल विश्वास, शुखमय दास राय, नारायन साहा, सत्यब्रत दत्ता व तापस बरूआ को शामिल किया गया है. श्री चक्रवर्ती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य टीम का चुनाव किया जायेगा. आशा है कि दार्जिलिंग जिले की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. राज्य टीम में अधिक संख्या में स्थान बनाने में जिले के खिलाड़ी सफल होंगें. आज के पत्रकार सम्मेलन में दार्जिलिंग जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्यामल विश्वास व राजेश मल्लिक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
