मगर कुछ सरकारी बैंकों में अभी भी पैसे के लिए लोगों की अफरा-तफरी रूकने का नाम नहीं ले रही है. लोगों को पहले की तरह दिन भर तो नहीं, फिर भी घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है. पैसे के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़े होते देख, सिलीगुड़ी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) के प्रधाननगर शाखा के सामने कुछ जिम्मेदार युवा समाजसेवियों ने चाय,नाश्ता और पानी आदि की सुविधाएं लाइन में खड़े लोगों को दी.
इस सेवा मुहिम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से निरू शर्मा, वंदना दाहाल, सचिन शर्मा, अशीम सरकार, आशिष छेत्री तथा आरती प्रसाद ने सक्रिय भूमिका निभायी. यह जागरूक युवा अपने पॉकेट खर्च में कटौती कर बैंकों के सामने घंटों लाइन में खड़े लोगों की सेवा करने आगे आये. निरू शर्मा का कहना है कि सच्चे मन से किये गये सेवा कार्य से दिल को तसल्ली मिलती है. उन्होंने कहा कि देशहित के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गये इस एतिहासिक फैसले के साथ देश के ईमानदार युवा भी खड़े हैं.
