आरोप: पति और सास-ससुर के खिलाफ शिकायत, दहेज के लिए गृहवधू की हत्या

मालदा: 50 हजार रुपये दहेज के लिए गृहवधू को जलाकर मार देने का आरोप उसके पति और अन्य ससुरालवालों पर लगा है. सोमवार रात यह घटना कालियाचक थाने की शाहबाजपुर ग्राम पंचायत के दारकाटोला गांव में घटी. रात को ही घायल अवस्था में गृहवधू मानोवारा बीबी (20) को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया, […]

मालदा: 50 हजार रुपये दहेज के लिए गृहवधू को जलाकर मार देने का आरोप उसके पति और अन्य ससुरालवालों पर लगा है. सोमवार रात यह घटना कालियाचक थाने की शाहबाजपुर ग्राम पंचायत के दारकाटोला गांव में घटी.

रात को ही घायल अवस्था में गृहवधू मानोवारा बीबी (20) को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया, जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. मृतका के पिता कालू शेख ने दामाद इसमाइल शेख, ससुर नाजिम तथा सास रोजी बीबी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.


कालू शेख ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उनकी बेटी की शादी दिहाड़ी मजदूर इसमाइल शेख के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालवाले उस पर अत्याचार कर रहे थे. हाल ही में ससुराल की ओर से 50 हजार रुपये दहेज की मांग की गयी थी. हम लोग गरीब हैं, इसलिए यह रकम नहीं दे पाये. सोमवार की रात ससुराल के लोगों ने मेरी बेटी के शरीर पर केरोसिन डालकर उसे जला दिया. मुझे यह बात बेटी ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ने से पहले बतायी. इधर कालियाचक पुलिस ने बताया की वह मामले की जांच कर रही है. आरोपी फरार हो गये हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >