अनोखी यात्रा पर निकले मेजर जनरल सोमनाथ झा

शहीदों को श्रद्धांजिल देने के लिए कर रहे साइकिल यात्रा सिलीगुड़ी. मेजर जनरल सोमनाथ झा (सेवानिवृत्त) 37 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद अब एक अनोखी यात्रा पर निकले हैं. आजादी के बाद से अब तक शहीद हुए 20 हजार से ज्यादा सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए वह देश के हर हिस्से […]

शहीदों को श्रद्धांजिल देने के लिए कर रहे साइकिल यात्रा
सिलीगुड़ी. मेजर जनरल सोमनाथ झा (सेवानिवृत्त) 37 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद अब एक अनोखी यात्रा पर निकले हैं. आजादी के बाद से अब तक शहीद हुए 20 हजार से ज्यादा सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए वह देश के हर हिस्से में साइकिल से जा रहे हैं.
वह हर सैनिक के नाम कम से दो मिनट साइकिल यात्रा करना चाहते हैं. इस तरह वह सात महीनों में करीब 12 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे. अधिकारी और उनकी पत्नी श्रीमती चित्रा झा ने अक्तूबर मध्य में अपनी यात्रा अंबाला से शुरू की थी. उत्तर प्रदेश, बिहार होते हुए वह शनिवार को सुकना पहुंचे. यहां से वह सोमवार को सिक्किम रवाना होंगे. वह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, तटीय इलाकों और जम्मू-कश्मीर भी जायेंगे. इस दंपती की यात्रा नयी दिल्ली में अमर जवान ज्योति पर संपन्न होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >