बीएसएफ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह जारी
कालियागंज. 28वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया. सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान कमांडेंट एसके मिश्र के द्वारा कई जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इस दौरान 28वीं वाहिनी मुख्यालय रायगंज में कमांडेंट प्रवीण कुमार ने उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जवानों को संबोधित किया. उन्होंने सभी से जीवन में कभी भी […]
कालियागंज. 28वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया. सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान कमांडेंट एसके मिश्र के द्वारा कई जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इस दौरान 28वीं वाहिनी मुख्यालय रायगंज में कमांडेंट प्रवीण कुमार ने उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जवानों को संबोधित किया.
उन्होंने सभी से जीवन में कभी भी भ्रष्टाचार नहीं करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि इस तरह के अवसर का उद्देश्य लोगों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है. सभी को अपनी ड्यूटी के प्रति सजग होकर सच्चाई, ईमानदारी व कुशलता के साथ सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए. इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट राजीव कुमार राय,निरीक्षक सतर्कता देवेन्द्र कुमार वर्मा क्षेत्रीय मुख्यालय रायगंज के 200 जवान और कर्मचारी उपस्थित थे.
दूसरी ओर, क्षेत्रीय मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल रायगंज में भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह का पालन किया जा रहा है.इस दौरान बृहस्पतिवार को केन्द्रीय विद्यालय, रायगंज के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता एवं सीमा सुरक्षा बल कार्मिकों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को अरुण कुमार, कमांडेंट, क्षेत्रीय मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, रायगंज द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर मनोबल बढ़ाया गया. इसके अतिरिक्त प्रवीण कुमार, उप-कमांडेंट (सतर्कता), सीमांत मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, कदमतला ने क्षेत्रीय मुख्यालय रायगंज में कार्यरत कार्मिकों को संबोधित किया. इस दौरान भ्रष्टाचार के फैलने के कारणों और भ्रष्टाचार उन्मूलन के उपायों पर चरचा की गई. उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार एक बीमारी है, जो देश की जड़ों को खोखला कर रहा है. देश की तरक्की के लिए एकजुट होकर भ्रष्टाचार से लड़ने की जरूरत है, तभी भारत विकसित हो सकता है.
इसके अतिरिक्त भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए अपनी कार्यप्रणाली के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता लाने पर जोर दिया. बदलते परिवेश में इस तरह का आयोजन सीमा प्रहरियों को सतर्कता के प्रति जागरूक करने का कार्य करता है. 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पूरे देश में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है. इस मौके पर अरुण कुमार कमांडेंट, बिभाश साहा, राकेश कुमार मीना, अशोक कुमार, अभिजीत बनर्जी, क्षेत्रीय मुख्यालय रायगंज के सभी अधिकारी, समस्त अधीनस्थ अधिकारी, सतर्कता टीम और अन्य कार्मिक उपस्थित थे.