चाय श्रमिकों को अबतक नहीं मिला बोनस

दार्जिलिंग. धोत्रे, कलेज वैली और पेशोक चाय बागानों के श्रमिकों को अबतक बोनस नहीं मिला है,जिससे उनमें भारी असंतोष है. यह जानकारी दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन अध्यक्ष जेबी तामांग ने दी. वह स्थानीय जज बाजार स्थित हिल तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इन […]

दार्जिलिंग. धोत्रे, कलेज वैली और पेशोक चाय बागानों के श्रमिकों को अबतक बोनस नहीं मिला है,जिससे उनमें भारी असंतोष है. यह जानकारी दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन अध्यक्ष जेबी तामांग ने दी. वह स्थानीय जज बाजार स्थित हिल तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इन चाय बागानों में कार्यरत श्रमिकों के पूजा बोनस को लेकर सह श्रमायुक्त ने 20 अक्टूबर को एक बैठक बुलायी थी.

बैठक में मालिकों से 19 प्रतिशत की दर से पूजा बनोस देने की मांग की गई थी. मालिक इतना बोनस देने के लिए राजी नहीं हुए और बात नहीं बनी. बैठक विफल होने के बाद सह श्रमायुक्त ने 21 अक्टूबर को फिर से बैठक बुलायी. इस बैठक में 11.33 प्रतिशत पूजा बोनस देने पर सहमति बनी. प्रबंधन द्वारा चाय श्रमिकों को दीपावली से पहले 8.33 प्रतिशत तथा दीपावली के बाद 3 प्रतिशत बोनस देने पर समझौता हुआ. लेकिन इन श्रमिकों को अब तक बोनस नहीं मिला है.

इससे तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन काफी नाराज हैं. मालिकों को इस मामले में चिट्ठी भी लिखी गयी है. हांलाकि उसका कोइ जवाब नहीं आया है. उन्होंने कहा कि कल शुक्रवार को संगठन की ओर से जिला अधिकारी, सह श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर 15 दिनों के अंदर 19 प्रतिशत बोनस देने की मांग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >