पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन

सिलीगुड़ी. 21 अक्तूबर 2016 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)कदमतला एवं सभी मुख्यालयों वाहिनियों में देश सेवा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों को नमन करते हुए उन्हें श्रंद्धाजलि दी गयी. शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया. पिछले […]

सिलीगुड़ी. 21 अक्तूबर 2016 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)कदमतला एवं सभी मुख्यालयों वाहिनियों में देश सेवा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों को नमन करते हुए उन्हें श्रंद्धाजलि दी गयी. शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया. पिछले एक साल के दौरान सीमांत मुख्यालय उत्तर बंगाल क्षेत्र के 30 जवानों ने कर्तब्य का पालन करते हुए बलिदान दिया है.

उनकी स्मृति में उप महानिरीक्षक एवं कमांडेंट सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के साथ ही अन्य अधिकारियों तथा यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.उनकी याद में यहां एक फलक की भी स्थापना की गयी.इस मौके पर आइजी कमल नयन चौबे भी उपस्थित थे. शहीद सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, 107 बटालियन सीमा सुरक्षा बल वर्ष 1996 में यहीं से प्रशिक्षण प्राप्त कर निकले थे. उनकी याद में पत्थर का फलक लगाकर श्री चौबे ने उन्हें श्रंद्धाजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >