अवैध संबंध में गयी जान

मालदा. दो दिन से लापता एक दैनिक मजदूर का शव पुलिस ने तालाब से बरामद किया. बुधवार की सुबह एक तालाब से शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. यह घटना चांचल थाना अंतर्गत क्षेमपुर ग्राम पंचायत के कालिगंज गांव की है. मृतक का शव उसके घर से मात्र दो किलोमीटर की […]

मालदा. दो दिन से लापता एक दैनिक मजदूर का शव पुलिस ने तालाब से बरामद किया. बुधवार की सुबह एक तालाब से शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. यह घटना चांचल थाना अंतर्गत क्षेमपुर ग्राम पंचायत के कालिगंज गांव की है. मृतक का शव उसके घर से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित तालाब से बरामद किया गया है. पुलिस ने मृतक की पहचान सिराज भुइंया(35) के रूप में की है. आरोप है कि अपने ही एक दोस्त की पत्नी के साथ उसका अवैध संपर्क था, इसी वजह से उसकी हत्या की गयी है.

पुलिस ने बताया कि पेशे से मजदूर सिराज सोमवार से लापता था. सोमवार की सुबह काम की तालाश में दिल्ली जाने की बात कहकर वह घर से निकला था. कुछ घंटो के बाद से ही उसका मोबाइल बंद हो गया. काफी कोशिश के बाद भी परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पाया. इसी बात पर सिराज के परिजनों को किसी अनचाही घटना का आभास हुआ. तनिक भी देरी ना कर परिजनों ने सिराज के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करा दी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के दोनों हाथों की नश कटी हुयी थी. गला दबाने के भी निशान पाये गये है. पुलिस का अनुमान है कि पहले गला दबाया गया, फिर हाथ का नश काट कर उसकी हत्या की गयी. मृतक की बहन शांति ने बताया कि पड़ोसी कैलाश भुइंया की पत्नी पुर्णिमा के साथ उसके भाई का अवैध संबंध था. उसने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ अवैध संबंध की बात जानकर कैलाश और सिराज की ठनी हुयी थी. इसी वजह से कैलाश भुइंया ने उसके भाई की हत्या कर दी है.

परिवार की ओर से कैलाश भुइंया के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. चांचल के एसडीपीओ अभिषेक मजुमदार ने बताया कि एक मजदूर का शव तालाब से बरामद हुआ है. पीड़ित परिवार की ओर से पड़ोसी कैलाश भुइंया पर हत्या का आरोप लगाकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद से आरोपी इलाके से फरार है. पुलिस उसकी तालाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >