सिलीगुड़ीः भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव का हुआ आगाज

सिलीगुड़ी. भगवान अग्रसेन महाराज की दो दिवसीय जयंती महोत्सव की शुरूआत शनिवार को सिलीगुड़ी में पूरे हर्षोल्लास के साथ हुयी. महाराजा अग्रसेन के वंशज देश भर में करीब छह करोड़ अग्रवाल समाज (अग्र बंधु) इस साल महाराज की 5140 वीं जयंती मना रहे हैं. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, श्री अग्रवाल मंडल व अग्रवाल युवा परिषद […]

सिलीगुड़ी. भगवान अग्रसेन महाराज की दो दिवसीय जयंती महोत्सव की शुरूआत शनिवार को सिलीगुड़ी में पूरे हर्षोल्लास के साथ हुयी. महाराजा अग्रसेन के वंशज देश भर में करीब छह करोड़ अग्रवाल समाज (अग्र बंधु) इस साल महाराज की 5140 वीं जयंती मना रहे हैं.

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, श्री अग्रवाल मंडल व अग्रवाल युवा परिषद की सिलीगुड़ी इकाई के बैनर तले महोत्सव के पहले दिन अग्रवाल समाज ने महाराजा का रीतिनुसार पूजा-अर्चना कर निःस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया. साथ ही भगवान अग्रसेन द्वारा समाज सेवा के लिए दी गयी सीख ‘एक ईंट और एक रूपये का सामूहिक दान’ को जिदंगी भर बरकरार रखने और गरीबों तक पहुंचाने का प्रण भी लिया. खालपाड़ा स्थित अग्रसेन भवन के कैंपस में स्थापित भगवान अग्रसेन के दरबार को दुल्हन की तरह सुसज्जित किया गया. सोलह श्रृंगार के साथ ही आराधना की गयी और माल्यार्पण किया गया.

श्री अग्रवाल मंडल के उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) गजानंद गोयल ने अग्रसेन भवन और अग्रसेन चौक पर ध्वजारोहण कर भगवान अग्रसेन का पताका लहराया. साथ ही सुसज्जित महाराजा अग्रसेन के मूर्ति पर अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उप-महामंत्री सुरेश बंसल (लेंघावाला), सिलीगुड़ी इकाई के अध्यक्ष गौरीशंकर गोयल, श्री अग्रवाल मंडल के संयोजक संजय टिबड़ेवाल, कार्यक्रम संयोजक सुनील सिंहल, वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रप्रकाश सिंहल, सोहन लाल गोयल, गौरी मित्रुका समेत मौजूद समस्त अग्र बंधुओं ने भी माल्यार्पण किया और पूजा की.

सभी ने महाराजा के चरणों पर मत्था टेक कर प्रार्थना की और मन्नते मांगी. गौरीशंकर गोयल ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन यानी रविवार सुबह 9.30 बजे अग्रसेन भवन से कई अलौकिक झांकियों के साथ भगवान अग्रसेन की रंगारंग शोभायात्रा निकलेगी. शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए सेवक रोड संलग्न चर्च रोड में पहुंचकर समाप्त हो जायेगी.

श्री गोयल ने बताया कि यहां शोभायात्रा में शिरकत करनेवाले सभी को निःशुल्क लक्की ड्रॉ का कूपन दिया जायेगा. लक्की ड्रॉ जीतने वाले को उपहार देंगे. श्री गोयल ने सभी अग्र बंधुओं से अपना फर्ज समझते हुए भारी तादाद में शोभायात्रा में शिरकत करने की गुहार लगायी है. संजय टिबड़ेवाल ने बताया कि कल ही अग्रसेन भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जायेगा. दो दिवसीय इस महोत्सव को सफल बनाने हेतु विनोद मित्रुका, गौरी शंकर मित्रुका, विनोद जालान, अनिल बंसल, मुकेश बंसल, महिला विंग की पूर्णिमा अग्रवाल, शिल्पा गोयल, रेखा मित्रुका, मंजू अग्रवाल, सुमन अग्रवाल समेत युवा विंग के सभी कार्यकर्ता और पूरा अग्रवाल समाज कड़ी मेहनत कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >