नागरिकों को मिले बुनियादी सुविधाएं

दुर्गापुर : सड़कों की मरम्मत, िवधवा भत्ता प्रदान करने समेत दस सूत्री मांगों के समर्थन में भरतीय जनता पार्टी ने मेयर अपूर्व मुखर्जी को ज्ञापन सौपा. भाजपा िजला सचिव अमिताभ बनर्जी ने बताया िक दुर्गापूजा में कुछ ही दिन शेष है. लेकिन विभिन्न वार्डों की सड़कें बेहाल हैं. बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं. लेकिन निगम […]

दुर्गापुर : सड़कों की मरम्मत, िवधवा भत्ता प्रदान करने समेत दस सूत्री मांगों के समर्थन में भरतीय जनता पार्टी ने मेयर अपूर्व मुखर्जी को ज्ञापन सौपा. भाजपा िजला सचिव अमिताभ बनर्जी ने बताया िक दुर्गापूजा में कुछ ही दिन शेष है. लेकिन विभिन्न वार्डों की सड़कें बेहाल हैं. बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं. लेकिन निगम प्रशासन ने अपनी आखें मूंद ली हैं. सड़कों की खतरनाक स्थिति के कारण हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. दुर्गापुर की पहचान शैक्षणिक केंद्र के रूप में है.
वृहद बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग, विद्युत उत्पादन केंद्र आिद सुिवधाएं होने के बावजूद दुर्गापुर स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल नहीं हुआ. दुर्गापुरवािसयों के िलये यह शर्मनाक है. विधवा भत्ता देने की घोषणा की गई लेिकन उसे अमल में नहीं लगाया गया. श्री बनर्जी ने बताया िक डेंगू, चिकनगुनिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये राज्य सरकार ने विभिन्न स्थानों पर दवाइयों के छिड़काव की व्यवस्था की है लेिकन निगम प्रशासन उदासीन है. शौचालय का निर्माण नहीं किया जा रहा है.

महकमा अस्पताल की स्थिति दयनीय हो गई है. उत्तम चिकित्सा परिसेवा नहीं मिल रही है. एक बेड पर दो से तीन रोिगयों को रखा जा रहा है. उन्होंने कहा िक ज्ञापन के माध्यम से दस वर्ष से अधिक बस्ती में रहने वालों को घर मुहैया कराने की मांग की गई है. मौके पर जिला अध्यक्ष अध्यक्ष तापस राय, महासचिव लखन घोड़यू अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >