मायुम ने उड़ी के शहीदों को दी सांस्कृतिक श्रद्धांजलि

विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताओं आयोजित सिलीगुड़ी. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच (मायुम) की सिलीगुड़ी इकाई ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान अनोखे अंदाज में उड़ी आतंकी हमले में शहीद 18 जवानों को श्रद्धांजलि दी. स्थानीय एसएफ रोड संलग्न सोमानी मिल कम्पाउंड स्थित तेरापंथ भवनके सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान […]

विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताओं आयोजित
सिलीगुड़ी. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच (मायुम) की सिलीगुड़ी इकाई ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान अनोखे अंदाज में उड़ी आतंकी हमले में शहीद 18 जवानों को श्रद्धांजलि दी.
स्थानीय एसएफ रोड संलग्न सोमानी मिल कम्पाउंड स्थित तेरापंथ भवनके सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्र गान गाया. शहीद जवानों के लिए एक मिनट का मौन धारण करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके तहत मायुम द्वारा कई स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गयी.
कार्यक्रम संयोजक हरीश कुमार सिंहल ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं 5वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित की गयी है. चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता को कक्षा के हिसाब से दो विभागों (पांचवीं से आठवीं तक ‘क’ और नौवीं से 12वीं तक ‘ख’ विभाग) में विभक्त किया गया. ‘क’ विभाग के नन्हें चित्रकारों ने उत्सव और ‘ख’ विभाग के चित्रकारों ने नेत्रदान विषय पर बेहतरीन चित्र उकेरे. वहीं, निबंध प्रतियोगिता के ‘क’ विभाग के प्रतिभागियों ने स्वच्छता और‘ख’ विभाग के प्रतिभागियों ने रक्तदान की महत्ता व आवश्यकता विषय पर निबंध लिखा. साथ ही कन्या भ्रूण संरक्षण विषयक स्लोगन प्रतियोगिता में भी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
मायुम की सिलीगुड़ी इकाई के सचिव सौगंध गोयल ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूरे देश में आयोजित की जा रही है. शाखा स्तर पर आयोजित प्रथम स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आनेवाले दूसरे चरण की प्रांतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे. प्रांतीय स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करने का मौका मिलेगा.
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करनेवाले प्रतिभागियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मायुम के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन अग्रवाल की अगुवाई में संयुक्त सचिव ललित अग्रवाल (एसएम), पुनीत गोयल, संजय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, ललित अग्रवाल (गणपति) समेत सभी युवा कार्यकर्ताओं ने सभी का पूरा ख्याल रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >