रिवॉल्वर दिखा कर सोने की चेन ले भागे तीन बदमाश

कोलकाता. रिवॉल्वर दिखा कर एक व्यक्ति के गले से चार भरी सोने की चेन छीन कर तीन बदमाश फरार हो गये. घटना बासद्रोनी इलाके के ब्रह्मपुर शिव मंदिर इलाके की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम सुरोजीत कर्मकार है. शिकायत में उन्होंने बताया कि वह इलाके में गृह निर्माण का काम करते हैं. रविवार शाम को […]

कोलकाता. रिवॉल्वर दिखा कर एक व्यक्ति के गले से चार भरी सोने की चेन छीन कर तीन बदमाश फरार हो गये. घटना बासद्रोनी इलाके के ब्रह्मपुर शिव मंदिर इलाके की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम सुरोजीत कर्मकार है. शिकायत में उन्होंने बताया कि वह इलाके में गृह निर्माण का काम करते हैं.

रविवार शाम को वह अपने एक मित्र विप्लव बसु के साथ अपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर कामकाज देख रहे थे. इतने में तीन युवक उसके पास आये और गाली गलौज करने लगे. उनके गले में मौजूद चार भरी की सोने की चेन छीनने लगे.

उसने विरोध किया तो सभी उसके साथ मारपीट की. जख्मी हालत में सड़क पर गिरने के बाद तीनों बदमाशों ने उसे घेर लिया और गले से सोने की चेन छीन कर भाग गये. इसके बाद जख्मी हालत में वह बांसद्रोनी थाने में आकर तीनों के नाम से साथ एफआइआर दर्ज करायी. इसके बाद तीनों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि इलाके से तीनों फरार हैं, जल्द उन्हें दबोच लिया जायेगा. इस घटना के बाद से इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >