आरजीकर अस्पताल में लगी आग

कोलकाता. आरजी कर अस्पताल के तीसरे तल्ले पर स्थित इमरजेंसी विभाग में सोमवार की सुबह 10.30 बजे आग लग गयी. खबर पाकर दमकल के चार इंजन लेकर कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लग गये. टाला थाना की पुलिस भी वहां पहुंची और लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगी. कुछ देर […]

कोलकाता. आरजी कर अस्पताल के तीसरे तल्ले पर स्थित इमरजेंसी विभाग में सोमवार की सुबह 10.30 बजे आग लग गयी. खबर पाकर दमकल के चार इंजन लेकर कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लग गये. टाला थाना की पुलिस भी वहां पहुंची और लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगी.

कुछ देर में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. दोपहर 12.30 बजे तक अस्पताल में स्थिति सामान्य हो गयी.

अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह 10.30 बजे तीसरे तल्ले से धुआं निकलने लगा. यह देख अस्पताल कर्मियों को सूचना दी. दमकल कर्मियों ने बताया कि तीसरे तल्ला पर कचरे का ढेर रखा था, जिसमें आग लगी. इस कारण वहां से अधिक धुआं निकल रहा था. प्राथमिक अनुमान है कि किसी ने जलती सिगरेट या बीड़ी कचरे में फेंकी होगी, जिस कारण आग लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >