माहेश्वरी युवा संस्था का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में माहेश्वरी युवा संस्था शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया. वर्ष 2016-18 के लिए गठित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य इस समारोह में उपस्थित थे और सभी ने सेवा कार्यों की शपथ ली. समाजसेवी और संगठन के पूर्व अध्यक्ष गौरी प्रसाद तोषणीवाल ने शपथ ग्रहण करवाया. इसके साथ ही आशीष चांडक ने अध्यक्ष […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में माहेश्वरी युवा संस्था शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया. वर्ष 2016-18 के लिए गठित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य इस समारोह में उपस्थित थे और सभी ने सेवा कार्यों की शपथ ली. समाजसेवी और संगठन के पूर्व अध्यक्ष गौरी प्रसाद तोषणीवाल ने शपथ ग्रहण करवाया.

इसके साथ ही आशीष चांडक ने अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है. उनके साथ 15 सदस्यीय टीम ने शपथ ग्रहण किया. इस अवसर पर उत्तर बंगाल माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के प्रकाश पेड़ीवाल, माहेश्वरी सभा के बनवारी लाल करनानी तथा बिनय अमृत मूंधड़ा एवं माहेश्वरी महिला मंडल की सचिव आरती बहानी भी उपस्थित थी. नयी कार्यकारिणी में आशीष चांडक के अलावा निवर्तमान अध्यक्ष विशाल गट्टानी, उपाध्यक्ष अनुप मंत्री, मधु लाखोटिया का नाम उल्लेखनीय है.

सुदर्शन मूंधड़ा सचिव बनाये गये हैं, जबकि कोषाअध्यक्ष की जिम्मेदारी विशाल मूंधड़ा को दी गई है. इसके अलावा अशोक मूंधड़ा तथा बासु दुधानी सह-सचिव तथा आतीश मरदा सह-कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं. अश्विनी सोनी, सुनील लाखोटिया, शरद तोषणीवाल, किशन मूंधड़ा, संदीप मूंधड़ा, जीतेन्द्र मंत्री तथा विशाल राठी कार्यकारी सदस्य हैं.

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2014-16 के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को निवर्तमान अध्यक्ष विशाल गट्टानी ने सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था. कार्यक्रम का संचालन अनुप मंत्री तथा संदीप मूंधड़ा ने किया. नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष चांडक ने आने वाले समय में संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >